11 सेकेंड में उसेन बोल्ट की तरह दौड़ा यह शख्स, खेल मंत्री ने VIDEO देख दिया मदद का भरोसा
नई दिल्ली: भारत के बारे में निश्चित तौर पर एक बात दावे के साथ कही जा सकती है कि इस देश में किसी भी क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। इसके बावजूद भी हम कई क्षेत्रों में अन्य देशों के मुकाबला औसत प्रदर्शन करते हैं तो इसका कारण उन प्रतिभाओं की समुचित देखभाल नहीं होना है। उचित मार्गदर्शन और पैसे के अभाव में देश के दूर-दराज के क्षेत्रों, गांव आदि में बिखरी पड़ी प्रतिभाओं को तराशा नहीं जाता है जिससे की कई बार उनके टैलेंट के साथ कभी भी न्याय नहीं हो पाता।

सामने आई एक और युवा प्रतिभा-
हालांकि इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में अब इन प्रतिभाओं की पहचान पहले से कहीं ज्यादा सुगमता के साथ आसान हो चुकी है। एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के एक लड़के का आया है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह युवा धावक 100 मीटर की रेस को 11 सेकेंड में समाप्त कर सकता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि सही जूतों और ट्रेनिंग के साथ यह लड़का 9 सेकेंड में भी रेस पूरी कर सकता है।
|
शिवराज सिंह चौहान ने खेल मंत्री से अपील
इस लड़के की रेस का एक वीडियो ट्विटर पर 12 अगस्त को पोस्ट किया गया था। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए भारत के खेल मंत्री किरन रिजिजु से इस युवा प्रतिभा को तराशने की अपील की।
प्रो कबड्डी 2019 में छा गए ये स्टार खिलाड़ी, जानिए किसने जुटाए सबसे ज्यादा रेड और टैकल अंक
|
किरन रिजिजु ने दिलाया भरोसा-
पता चला है कि मध्यप्रदेश के इस लड़के का नाम रामेश्वर गर्जर है। जैसे ही शिवराज सिंह चौहान ने खेल मंत्री से लड़के को तराशने की अपील की वैसे ही उनका भी जवाब आ गया। किरन रिजिजु ने शिवराज सिंह चौहान के ट्विट का जवाब देते हुए कहा कि कृपया किसी से इस लड़के को मेरे पास लाने के लिए कहिए। मैं एथलेटिक अकादमी में उसकी जगह के लिए इंतजाम करूंगा। यह भी खबरें आ रही है कि इस युवा धावक को खेल मंत्री की पहल पर मौका मिल चुका है और 17 अगस्त को नेशनल कोच के सामने उनका ट्रायल भी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
