IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एक खिलाड़ी ने किया फर्क, इंजमाम ने बताया नाम
नई दिल्लीः ऋषभ पंत ने 2019 और 2020 में थोड़े कमतर खेल के बाद भारतीय टीम में बहुत ही जबरदस्त वापसी की है। पिछले कई मौकों पर वे टीम के अंदर और बाहर होते रहे यहां तक कि केएल राहुल ने अपने आपको पहले चॉइस के विकेटकीपर के तौर पर लिमिटेड ओवर क्रिकेट में स्थापित कर लिया। इसके अलावा ऋषभ पंत ने आईपीएल 2020 में भी उतार चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया था जिसके चलते वह आस्ट्रेलिया में लिमिटेड ओवर के के मुकाबलों से भी बाहर हो गए थे।
लेकिन उसके बाद से भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का सपनों सरीखा सफर जारी है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में खुद को साबित किया और आस्ट्रेलिया में कई चमत्कारिक पारियां खेली जिसमें। उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच में शानदार रन बनाए और उसके बाद गाबा में उनका प्रदर्शन यादगार था। ऋषभ पंत की यह चमकदार पारियां अपनी घरेलू जमीन पर भी जारी रही जब इंग्लैंड की टीम भारत में तीनों फॉर्मेट के दौरे के लिए आई।

इंजमाम ने कहा- ऋषभ पंत प्रेशर नहीं लेते
उन्होंने टेस्ट सीरीज में फिर से अच्छी परफॉर्मेंस की और एकदिवसीय सीरीज में भी उन्होंने बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का मानना है कि हाल ही में संपन्न हुई भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज में दोनों टीमों के बीच का अंतर थे। यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, " पंत के रूप में ऐसा खिलाड़ी देखा है जो आपकी सोच से भी बहुत बेहतर खेलता है और मैं उनको फॉलो कर रहा हूं जब से भारत ने आस्ट्रेलिया का दौरा किया है। वह अंडर प्रेशर में नहीं दिखाई देता है।"
जोफ्रा आर्चर की अंगुली के अंदर मिला कांच, IPL में खेलने पर जल्द लिया जाएगा फैसला

विव रिचर्ड्सन से की तुलना-
इंजमाम उल हक आगे कहते हैं कि शुरुआती तौर पर ऑस्ट्रेलिया में बाकी खिलाड़ी संघर्ष करते थे लेकिन ऋषभ पंत को कोई फर्क नहीं पड़ता है। 70 के दशक में विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज और बाकी टीमों के बीच का फर्क हुआ करते थे। उसी प्रकार ऋषभ पंत भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच का फर्क हैं। इंजमाम उल हक आगे कहते हैं कि तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऋषभ पंत की 78 रनों की पारी बेहद ही जबरदस्त थी क्योंकि यह एक ऐसे विकेट पर आई थी जहां बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे।

ऋषभ पंत को बताया दोनों टीमों के बीच अंतर
इंजमाम ने कहा, "यह बल्लेबाजी करने के लिए आसान विकेट नहीं था क्योंकि हमने देखा की स्पिनरों के खिलाफ दिक्कत आ रही थी और विराट कोहली भी मोईन अली की गेंद पर आउट हो गए थे लेकिन पंत ने एक अच्छी पारी खेली और 78 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 100 के पार था।"
इसके अलावा इंजमाम विराट कोहली की तारीफ करते हैं कि उन्होंने ऋषभ पंत को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट कर के ऊपर भेजा है। भारत ने अपने तीनों सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली के विकेट खो दिए थे और भारतीय पक्ष दबाव में दिखाई दे रहा था। लेकिन ऋषभ पंत ने इस प्रेशर को रिलीज करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भारत ने वह मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-1 से जीता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
