Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए आखिर क्यों मुंबई इंडियंस के लिए इतने अहम हैं क्विंटन डी कॉक

नई दिल्ली। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला है। दोनों ही टीमें आज के मैच में जीत के इरादे उतरेंगी। मुबई इंडियंस की टीम पर नजर डालें तो वह इस सीजन में सबसे सधी हुई टीम नजर आती है। मुंबई की टीम के पास सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक जैसे शानदार खिलाड़ी हैं तो मध्य क्रम में टीम के पास सूर्य कुमार यादव, इशान किशन व हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज हैं। निचले क्रम में टीम के पास केरून पोलॉर्ड और कुनाल पांड्या हैं जो तेजी से रन बना सकते हैं। टीम के पास सातवें नंबर तक बल्लेबाज हैं जो टीम में बल्लेबाजी की गहराई को दर्शाते हैं।

बेहतरीन बल्लेबाजी औसत

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की टीम इसकी अहम वजह है कि टीम ने पारी के तीनों अहम चरण में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अन्य टीमों की तुलना में मुंबई इंडियंस का रन बनाने का औसत सबसे बेहतर रहा है।

  • पावर प्ले ओवर में टीम का औसत 7.67 रहा है
  • मध्य क्रम में टीम का औसत 8.48 रहा है
  • डेथ ओवर यानि आखिरी के ओवर में टीम का औसत 1.86 रहा है

टीम को बेहतरीन संतुलन देते हैं डी कॉक

टीम के पास रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, केरून पोलार्ड , सूर्य कुमार यादव जैसे आतिशी बल्लेबाज हैं जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। मुंबई के पास सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक हैं। एक छोर पर रोहित शर्मा आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं तो दूसरे छोर पर क्विंटन डी कॉक किसी भी वक्त अपने गेयर बदलने की क्षमता रखते हैं। हालांकि वह रोहित शर्मा, पोलार्ड और पांड्या जैसे विस्फोटक नहीं हैं, लेकिन टीम को एक मजबूत शुरुआत देने और टीम में संतुलन बनाए रखने में उनकी काफी अहम भूमिका रहती है।

पिछले 7 मैचों में डी कॉक का प्रदर्शन
पिछले सात मैचों में डी कॉक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले सात मैंचों में डी कॉक के प्रदर्शन पर एक नजर

  • चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में 20 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली, 2 चौके लगाए
  • केकेआर के खिलाफ मैच में एक रन बनाकर आउट हो गए
  • आरसीबी के खिलाफ मैच में 14 रन की पारी खेलकर आउट हो गए
  • पंजाब के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए
  • हैदराबाद के खिलाफ 39 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए
  • राजस्थान के खिलाफ 15 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली, 3 चौके और एक छक्का लगाया
  • दिल्ली के खिलाफ 36 गेदों पर 53 रनों की पारी खेली, इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए

इसे भी पढ़ें- IPL के इस सीजन में गेंदबाजों की तूफानी रफ्तार, 34 बार 150 किमी/घंटे से अधिक की स्पीड से फेंकी गेंद

Story first published: Friday, October 16, 2020, 13:05 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+