IPL 2021 में खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर क्या था SRH के खेमे का हाल, विजय शंकर ने सुनाया किस्सा
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन को बीसीसीआई को उस वक्त रद्द करना पड़ा जब भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बायोबबल में घुस गया और कई फ्रैचाइजियों के खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते 4 मई को इसे रोकना पड़ा। आईपीएल को सस्पेंड करने की शुरुआत 30 अप्रैल को हुई जब कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच को पोस्टपोन कर दिया गया क्योंकि केकेआर के दो खिलाड़ी संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके कुछ वक्त बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स के कोच लक्ष्मीपति बालाजी समेत 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
हालांकि इस लीग के सस्पेंशन में बड़ा फैसला तब लिया गया जब सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए खुलासा किया कि जब उनके खेमे में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित की खबर पहुंची तो वहां का क्या माहौल था।
और पढ़ें: कोरोना वायरस की लड़ाई में फिर उतरे इरफान पठान, दान करेंगे सोशल मीडिया की सारी कमाई
उन्होंने कहा,' जब यह खबर हमारे खेमे तक पहुंची तो हम घबराये नहीं, घबराहट से ज्यादा हम सिर्फ परेशान हुए उन लोगों के लिये जो कि कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। जब हमारी टीम से भी कोई खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गये थे तो यह थोड़ी और बढ़ गई। वरना हमें पता था कि जब तक आईपीएल सस्पेंड नहीं होता हमें आईपीएल का एक मैच खेलना है। हम खुद को मॉटिवेट करने और तैयारी करने में जुटे हुए थे तभी हमें मैसेज मिला कि आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया है।'
विजय शंकर ने आगे बताया कि इस खबर को सुनने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद का खेमा एक टीम के रूप में सकारात्मक था और विश्वास था कि कोरोना पीड़ित लोगों के लिये आईपीएल 2021 ध्यान भटकाने का बड़ा साधन साबित हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही वह कुछ समय के लिये था लेकिन हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स को विश्वास था कि यह ध्यान भटकाने के लिये जरूरी था।
और पढ़ें: Test क्रिकेट नहीं खेलना चाहने की रिपोर्ट पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा,'पिछले साल जब यह पहली बार देखने को मिला था तब थोड़ा मुश्किल था। बायोबबल की लाइफ थोड़ी मुश्किल थी लेकिन अगर आप मुझसे प्रोफेशनल की तरह सवाल करते हैं तो यह आपके लिये बेहद जरूरी है और हम सभी प्रोटोकॉल्स का फॉलो करें। एक टीम के तौर पर आपका साथ रहना जरूरी होता है क्योंकि तभी आप अगला एक से डेढ़ महीना साथ गुजार सकते हैं। वरना यह हर किसी के लिये मुश्किल होता है। दिन के अंत में हम सिर्फ लोगों के लिये क्रिकेट खेलना चाहते थे और लोगों का मनोरंजन करना चाहते थे। इस केस में कई सारे लोग आईपीएल के मैच शाम को साथ बैठकर देखा करते थे, जोकि इस महामारी के दौरान लोगों का ध्यान भटकाने का काम करती थी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
