फाफ डुप्लेसिस का खुलासा, बताया- जसप्रीत बुमराह और आर्चर में क्या है समानता
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच क्रिकेट पिछले काफ समय से ठप्प पड़ा है। ऐसे में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज से शुरु हुए टेस्ट मैच के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है, जिसे लेकर दुनिया भर के खिलाड़ी भी उत्साहित हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस ने एक लाइव चैट में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। इस दौरान डुप्लेसिस ने जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के बीच गेंदबाजी में समानतो को लेकर भी बात की।
और पढ़ें: ENG vs WI Test: टॉस के दौरान ही ICC का नियम भूले जेसन होल्डर, कर बैठे बड़ी गलती
उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह ने महज 24 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ डेब्यू किया था, अपनी पहली ही सीरीज में बुमराह ने 14 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था और बता दिया था कि न सिर्फ सीमित ओवर्स में बल्कि टेस्ट मैचों में भी बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी गेंद दम दिखाती है।
और पढ़ें: आज भी समाज में रंगभेद है, लोगों के लिए काले लोग मायने नहीं रखते : होल्डिंग

आर्चर की तरह हैं जसप्रीत बमुराह
फाफ डुप्लेसिस ने सोनी टेन स्पोर्टस के शो पिटस्टॉप में शिरकत करते हुए जसप्रीत बुमराह की तारीफ की और बताया कि वह काफी हद तक जोफ्रा आर्चर की तरह हैं।
उन्होंने कहा,'बुमराह ने उस टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया। हम वास्तव में उम्मीद कर रहे थे कि वह अपना डेब्यू नहीं करेंगे, क्योंकि मुझे पता था कि वह कितना अच्छा है। उसका रिस्ट वैरिएशन बहुत ही अच्छा है, आर्चर की तरह। वे इसी तरह के गेंदबाज हैं। उनके तेज गेंदबाज वास्तव में अच्छे थे।'

बुमराह के लिये शानदार थी सीरीज
साल 2018 में खेली गई भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वनडे सीरीज में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 5-1 से दक्षिण अफ्रीका को हराया था। केप टाउन और सेंचुरियन में पहले दो टेस्ट जीतने के बाद वांडरर्स में खेले गये आखिरी टेस्ट मैच में विराट सेना ने 63 रन से जीत दर्ज की थी।
इस सीरीज को याद करते हुए डुप्लेसिस ने कहा,'हमने भारतीय टेस्ट टीम को 2-1 से हराया लेकिन यह एक बेहतरीन टेस्ट सीरीज थी। मैं सबसे अच्छी सीरीज में उसे देखता हूं क्योंकि भारत ने पहली बार साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में तेज आक्रमण किया था, इसीलिए वे इतने सफल रहे। हालांकि वनडे सीरीज में जब भारत ने हमें 5-1 से हराया तो ऐसा लगाया कि मर्दों का मैच बच्चों के साथ कराया जा रहा है।'

भारत के पास है बेस्ट पेस अटैक
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद से लगातार भारतीय टीम के लिये मैच विनिंग प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में भी अपना दबदबा बना लिया है।
आपको बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय टीम के पास बेस्ट पेस अटैक है, बुमराह के अलावा भारतीय टीम के पास इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव जैसे शानदार गेंदबाज भी शामिल हैं। इन सभी पेसर्स ने भारत को टेस्ट में इस स्तर पर पहुंचाने में कप्तान कोहली की काफी मदद की है। इसलिए मौजूदा वक्त में भारतीय टीम के पेस अटैक की तारीफ दुनियाभर में हो रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
