फिलिप को श्रद्धांजलि देते-देते ट्वीट विवाद में फंसे राजीव शुक्ल
नई दिल्ली। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के निधन पर पूरा विश्व दुखी है, बुधवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनिया भर के लोग आयें लेकिन जो लोग इस संस्कार में शामिल नहीं हुए उन्होंने अपनी संवेदनाएं ट्विटर पर व्यक्त की है।
इनमें से कई खिलाड़ी हैं तो कई राजनेता लेकिन एक ट्विट ने पूरे सोशल नेटवर्किंग साइ्टस पर ही धमाल मचा दिया है और वो ट्विट है पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई पदाधिकारी राजीव शुक्ला का जिन्होंने फिलिप ह्यूज को ट्विटर पर ऐसी श्रद्धांजलि दी जिसका सोशल मीडिया पर मजाक बन गया।
दरअसल बुघवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई पदाधिकारी राजीव शुक्ला ने ट्विट किया जिसमें ना तो कॉमा था और ना ही फूल स्टाप और तो और उनके ट्विट में फिलिप ह्यूज की स्पेलिंग भी गड़बड़ थी जिसके कारण उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया गया।
आपको बता दें कि राजीव शुक्ला ने यह ट्विट किया था..
Greet news @ashutosh83B has competition. @ShuklaRajiv is the new brand screwer of English @anilkapurk @anilkohli54 pic.twitter.com/zMUhPtllwY
— Arun Kohli (@arunvipra) December 3, 2014 अपनी एक गलती का इतना तगड़ा मजाक बनेगा इसकी कल्पना खुद राजीव शुक्ला ने भी की थी। लोगों ने तो सोशल मीडिया पर यहां तक लिख दिया कि राजीव शुक्ला ने तो दारू पीकर ट्विट किया है तभी तो उन्होंने Hughes को 'Huge' लिख दिया है और Huge'का मतलब बड़ा यानी विशाल से होता है इसके बाद राजीव ने विराट कोहली और रवि शास्त्री का नाम लिख दिया। जाहिर है इस गड़बड़झाले का मजाक तो बनना ही था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
