For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ATP Challenger Cup के सेमीफाइनल में हारे सुमित नागल

नई दिल्ली। एटीपी कैम्पानिस चैलेंजर टेनिस टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को हार का सामना करना पड़ा है। एकल वर्ग के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुआन पाब्लो फिकोविचनागल ने नागल को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी। मैच के पहले सेट में नागल का प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, फिकोविचनागल ने अंतिम क्षणों मे बेहतरीन ग्राउंडस्ट्रोक्सलगाए और सेट जीतकर बढ़त बनाने में कामयाब हुए। वर्ल्ड नंबर-159 नागल दूसरे सेट में अर्जेंटीना के खिलाड़ी के सामने टिक नहीं पाए। फिकोविचनागल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: IND vs SA, 1st Test: भारतीय टीम ने की बहुत बड़ी गलती, जीत जाएगी अफ्रीकी टीम: फिलैंडर

इससे पहले सुमित नागल ने 13वीं वरीयता प्राप्त केरूनडोलो को 7-6 7-5 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। नागल ने पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार अंतिम चार में जगह पक्की की।

सुमित नागल को पहले दौर में बाई मिली थी। दूसरे दौर में पुर्तगाल के उनके प्रतिद्वंदी गास्तो इलियास ने पहले सेट के बीच में ही मुकाबला छोड़ दिया था। अंतिम-16 में उन्होंने ब्राजील के ओरलैंडो लुज को 7-5 6-3 से हराया था।

नागल ने पिछले सप्ताह अर्जेंटीना के फाकुंडो बोगनिस को हराकर करियर का दूसरा एटीपी चैलेंजर क्ले कोर्ट खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने 2017 में बेंगलुरु चैलेंजर टूर्नामेंट जीता था।

और पढ़ें: PAK vs SL: बेकार गई हसनैन की हैट्रिक, श्रीलंका ने पाकिस्तान 64 रनों को रौंदा

नागल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल की थी। वह इसी के साथ दक्षिण अमेरिका में क्ले कोर्ट पर टूनार्मेंट जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे।

Story first published: Sunday, October 6, 2019, 11:36 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+