Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गुस्से में तिलमिलाए शास्त्री ने कहा, मेक्ग्राथ जो बक रहे हैं उन्हें बकने दो

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया शुक्रवार को आस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। लेकिन दोनों टीमें इससे पहले रण के मैदान में भिंड़े इससे पहले ही वरिष्ठ और दिग्गज खिलाड़ियों के बीच में बहस शुरू हो गई है।

टीम इंडिया के रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद जताई की टीम इंडिया अच्छे से कंगारूओं को हरा सकती है क्योंकि हमने पहले भी उन्हें हराया है लेकिन इसके ठीक बाद ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मेक्ग्राथ ने पलटवार करते हुए चिल्लाकर कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में चुनौती नहीं दे पाएगी और 4-0 से सीरीज गंवा देगी।

जिस पर विराट कोहली तो नहीं बल्कि टीम इंडिया के डायरेक्टर और मिस्टर चैंपियन और चैंपियन रवि शास्त्री भड़क गये और उन्होंने भी मेक्ग्राथ को उन्हीं के अंदाज में लताड़ते हुए कहा कि टीम इंडिया आप मेक्ग्राथ की बातों पर ध्यान मत दीजिये, उन्हें थोड़े ही बॉलिंग करनी है, वो जो बक रहे हैं उन्हें बकने दो।

शास्त्री को पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया आस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करेगी। शास्त्री ने कहा कि बेशक हमारे पहले टेस्ट में धोनी नहीं होंगे लेकिन विराट की कप्तानी आपको उनकी कमी महसूस नहीं होने देगी। रवि शास्त्री ने कहा कि अच्छा है कि धोनी अपनी वापसी के लिए वक्त ले रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि विराट की अगुवाई में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी।

मालूम हो कि मेक्ग्राथ ने टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट बढ़िया खेलती है लेकिन आस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच के आगे वो चारों खानें चित्त हो जायेगी। जिसको सुनते ही रवि शास्त्री का पारा सातवें आसमान पर चला गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+