Aus Open 2022 : नोवाक जोकोविच ने खड़ा कर दिया विवाद, अब PM मॉरिसन ने दी चेतावनी
सिडनी। दुनिया के नंबर एक टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने उस समय एक नए विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने मंगलवार को जानकारी दी कि उन्हें विशेष मेडिकल छूट के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की अनुमति मिल गई है। जोकोविच ने कोरोना की वैक्सीन ली है या नहीं, इसका जवाब नहीं दिया। वहीं जोकोविच शुरू से ही वैक्सीन का विरोध करते आए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वे बिना वैक्सीन लिए टूर्नामेंट में खेलेंगे। इस खबर के बाद ना सिर्फ प्रशंसक नाराज हुए हैं, बल्कि अब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी जोकोविच को चेतावनी दे डाली है।
यह भी पढ़ें- 4 लीटर दूध, 2 किलो चिकन, 15 नंबर का जूता, मिलिए हरियाणा के खली से

देना होगा सबूत
अब जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन में उतरने से पहले सबूत देना होगा कि उन्होंने वैक्सीन ली है या नहीं। पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि जोकोविच को यह साबित करने की जरूरत है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए COVID-19 टीकाकरण से वास्तविक मेडिकल छूट कैसे मिली या फिर उन्हें अगले विमान घर से घर जाना होगा। पीएम ने कहा, ''यदि कोई व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया आ रहा है तो उन्हें नियमों का पालन करना होगा। अब जोकोविच ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। यदि अब तक उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उन्हें लगवानी होगी और अगर उन्हें स्पेशल छूट मिली है तो वो सबूत दें कि किन मेडिकल कारणों की वजह से वह वैक्सीन नहीं ले सकते। हमें उनके सुबूत का इंतजार है। अगर वो सबूत नहीं दे पाते हैं तो कोई स्पेशल छूट नहीं मिलेगी और उन्हें अगले विमान में घर वापस जाना होगा। नोवाक जोकोविच के लिए कोई विशेष नियम नहीं होना चाहिए।"

26 खिलाड़ियों में से सिर्फ जोकोविच को ही मिली छूट
जोकोविच ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्हें मेलबर्न में टूर्नामेंट में खेलने के लिए छूट मिली है और ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में गत चैंपियन हैं और सबसे अधिक 9 बार खिताब का रिकॉर्ड रखते हैं। हालांकि टेनिस ऑस्ट्रेलिया के CEO क्रेग टाइली ने जोकोविच का बचाव करने का काम किया है। उन्होंने कहा, ''जोकोविच ने विशेष मेडिकल छूट के लिए अपील की थी और उन्हें हमारे पैनल के एक्सपर्ट ने छूट दे दी है। खिलाड़ी अपनी पर्सनल और मेडिकल जानकारी का खुलासा नहीं करते हैं और ये नियम सभी के लिए है। स्पेशल छूट के लिए 26 खिलाड़ियों ने अप्लाई किया था, लेकिन सिर्फ जोकोविच को छूट मिली। हमने छह महीने पहले ही खिलाड़ियों को कहा था कि वे कोरोना का टीका लगवाएं और फिर ऑस्ट्रेलिया में आएं। लेकिन अब ये नोवाक जोकोविच पर है कि वो मेडिकल या निजी जानकारी बताना चाहते हैं या नहीं।''

बतानी होगी टाका ना लगवाने की वजह
गाैर हो कि ऑस्ट्रेलियन ओपन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है जो 30 जनवरी तक चलेगा। 2019 से जोकोविच लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं। जोकोविच को अब अगर ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना है तो उन्हें हर हाल में साबित करना होगा कि आखिर क्यों उन्होंने विशेष छूट मांगी। जैसे कि पीएम माॅरिसन ने कहा कि उन्हें टीका लगवाना होगा तो फिर जोकोविच को लगवाना ही होगा अन्यथा वह खेलने से चूक सकते हैं। खैर, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जोकोविच टीका ना लगवाने की वजह बता पाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प रहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
