तो अब जेटली ही लगा सकते हैं श्रीनिवासन की नईया पार?
नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की वजह से एन श्रीनिवासन बीसीसीआई चुनाव से बाहर हो गये हैं लेकिन उनकी पूरी कोशिश है कि उनकी कमान बीसीसीआई पर बनी रहे इसलिए वो पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि कोई ऐसा चेहरा अध्यक्ष पद के लिए सामने आये जो उनकी सुने। इसलिए वो भाजपा को अपने साथ लाने के लिए तत्पर है। वैसे भी इस बार के बीसीसीआई अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी किंगमेकर का रोल निभा सकती है।
इसलिए ही शायद मंगलवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री और भाजपा नेता अरूण जेटली से श्रीनिवासन ने मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि जेटली ने श्रीनिवासन को पूरा भरोसा दिलाया है कि बीजेपी बीसीसीआई के आगामी चुनावों में उनका समर्थन करेगी। गौरतलब है कि जेटली दिल्ली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।
भाजपा निभायेगी किंगमेकर की भूमिका
मालूम हो कि बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के लिए 16 वोट की जरूरत है, जिसमें से 12 वोट बीजेपी के नियंत्रण में है। ऐसे में बीजेपी अगर श्रीनिवासन का सपोर्ट करती है तो यह श्रीनिवासन के लिए फायदेमंद होगा, वैसे खबर यह भी है कि श्रीनिवासन, डालमिया को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में पेश कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विश्वकप से पहले मछलियां पकड़ने में बिजी धोनी एंड कंपनी
मालूम हो कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्वासित अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन 'हितों के टकराव' की स्थिति में रहते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ सकते। न्यायालय ने हालांकि श्रीनिवासन को सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग मामले को छिपाने के आरोप से बरी कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
