PHOTOS : रियो ओलंपिक के लिए खेलगांव पहुंच चुके हैं हमारे भारतीय एथलीट, देखिए तस्वीरों में
नई दिल्ली। जैसा कि आप सभी को मालूम है कल यानी 5 अगस्त से खेलों का महाकुंभ 'ओलंपिक' शुरू हो रहा है। इस बार कुल 206 देशों के खिलाड़ी इसमें शिरकत कर रहे हैं। इनमें 2 नए देश भी शामिल हैं। कुल 28 खेलों को इसबार शामिल किया गया है। खास बात यह है कि पहली बार शरणार्थियों की भी एक टीम इसमें प्रतिभाग कर रही है। पूर्व ओलंपियन मुहम्मद आशिक लाहौर की सड़कों पर रिक्शा चलाने को हैं मजबूर, पढ़िए उनकी दर्द भरी कहानी
इस सब के बीच हम अगर बात करें भारतीय टीम की तो हमारे खिलाड़ी रियो डी जेनेरियो पहुंच चुके हैं। इससे पहले के ओलंपिक संस्करणों में वे उद्घाटन समारोह वाले दिन से 2 या 3 दिन पहले ही पहुंचते थे लेकिन इस बार ज़्यादातर खिलाड़ी लगभग 15 दिन पहले ही खेलगांव पहुंच गए। रियो ओलम्पिक्स 2016 : इस बार भारत के दोगुने पदक जीतने की उम्मीद में अहम हो सकते हैं ये सरकारी कदम
खेलगांव में हमारे भारतीय खिलाड़ी अपनी टोली संग पूरी मस्ती के मूड में हैं। ज़रा देखिए तो इन तस्वीरों में कि ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो शहर में क्या कर रहे हैं भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे एथलीट :

अभिनव बिंद्रा
रियो पहुंचने के बाद एक अधिकारी से आत करते ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा।

निशानेबाज
ये हैं रियो ओलंपिक में भारत को रिप्रेजेंंट करने वाली निशानेबाज़। खेलगांव पहुंचते ही उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया। शाबाश! ऐसी लगन ही हमें पदक दिलाएगी।

इंडियन हॉकी टीम
इंडियन हॉकी टीम कोच रोएलेंट आॅल्टमैन्स और टीम के कप्तान श्रीजेश अन्य खिलाड़ियों के साथ पोज़ देते हुए।

टेबल टेनिस टीम
ओलंपिक 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करने ब्राज़ील गई भारतीय टेबल टेनिस टीम खेलगांव में पोज़ देती हुई।

भारतीय हॉकी टीम
रविवार को रियो डी जेनेरियो में जब भारतीय हॉकी टीम पहुंची तो कुछ ऐसे बिताए उन्होंने फ़ुर्सत के पल। आल द बेस्ट।

टाइम फॉर अ पोज़
ब्राज़ील में स्टैचू के सामने पोज़ देते भारतीय एथलीट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications