विकास ने जगाई Rio में पदक की उम्मीद
नई दिल्ली। रियो ओलम्पिक में भारत की ओर से एक और उम्मीद जगी है। भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण ने तुर्की के ओंडर सिपल को 3-0 से मात दे दी है। इसके बाद वो पुरुषों के मिडिलवेट (75 किलोग्राम) क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।
बनाए रखा अपना दबदबा
शुक्रवार को हुए मुकाबले में हरियाणा के विकास ने हर राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा। क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए विकास का अगला मुकाबला उजबेकिस्तान के बेक्तेमिर मेलीकुजीव से है।
विकास ने 30-27,29-28,29-28 से जीते। विकास अब पदक से सिर्फ एक कदम की दूरी पर हैं।
किया तेज पलटवार
विकास ने शुरूआत से ही अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाए रखा था। बेहतर संयोजन और कड़े मुक्कों से विकास ओंडर पर हावी रहे।
24 वर्षीय विकास ने खुद को तुर्की खिलाड़ी ओंडर से पड़ने वाले मुक्कों से खुद को बेहतर ढ़ंग से बचाए रखा। विकास ने मुकाबले के दौरान खुद का अच्छी तरह से बचाव किया और तेज पलटवार करने में भी कामयाब रहे।
ओंडर को पड़े ज्यादा मुक्के
मुकाबले के दौरान विकास के प्रतिद्वंदी ओंडर को ज्यादा मुक्के पड़े और वो खेल के दौरान बहुत गंभीर नहीं दिखे। जजों ने उन्हें पहले राउंड में 10-9, 10-9, 9-10, दूसरे राउंड में 10-9, 10-9, 10-9 और तीसरे राउंड में 10-9, 9-10, 10-10 दिया।
हालांकि खेल के आखिरी दौर में बेकरार ओंडर ने ज्यादा कड़े मुक्के मारने की कोशिश की लेकिन विकास ने तब भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विकास ने पहले राउंड के 38 सेकेंड में ही तुर्की खिलाड़ी ओंडर पर हावी हो गए और ओंडर को अपनी आंख से बहते खून का इलाज कराने के लिए ब्रेक लेना पड़ा।
इस खिलाड़ी से विकास का अगला मुकाबला
बता दें कि विकास का अगला मुकाबला जिस उजबेकिस्तान के खिलाड़ी से है वो अपने कड़े मुक्कों के लिए जाने जाते हैं। अपने क्वार्टर फाइनल बाउट के दौरान बेकतेमीर ने ऑस्ट्रेलिया के जैसेन डेनियल को कड़े मुक्के मारे थे।
तीन राउंड यह मैच बेकतेमीर न 30-27,30-26,30-27 से जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
