Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक : भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने कायम रखीं पदक की उम्मीदें, पहुंचे प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

रियो डी जेनेरियो। रियो ओलम्पिक्स 2016 में भारतीय खिलाड़ियों के अलग-अलग खेलों में लचर प्रदर्शन के बीच तीरंदाजी में एक उम्मीद बंधी है। भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व एलिमिनेशन के दौर के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। अतानु ने अपने दमदार खेल की बदौलत महज 1 घंटे के अंतराल में दो मैच जीते। रियो ओलंपिक : भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने अर्जेंटीना को दी 2-1 से मात, क्वॉटर्रफाइनल में मिली मजबूती

पश्चिम बंगाल के इस 24 साल के तीरंदाज ने पहले तो नेपाल के जीतबहादु मुक्तान को 6-0 से हराया। इसके बाद दूसरे दौर में क्यूबा के आंद्रियन आंद्रेस पेरेज पुएंटस का भी 6-4 से मात दी।

हालांकि, अतानु के लिए 12 अगस्त को होने वाला मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां उन्हें दक्षिण कोरिया के तीरंदाज ली सेंगुइन की कड़ी चुनौती का मुकाबला करना होगा। रियो ओलंपिक 2016 : देखिये भारत की बेटी दीपा करमाकर का यह शानदार वॉल्ट वीडियो

अतानु क्यूबा के तीरंदाज के खिलाफ 28-26, 29-26, 26-27, 27-28, 29-28 से जीतने में सफल रहे। इस मैच का पूरा स्कोर रहा 139-135।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+