रियो ओलंपिक शूटिंग : 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा से बाहर हुए भारत के जीतू राय, प्रकाश नंजप्पा
रियो डी जेनेरियो। रियो ओलंपिक का 6वां दिन भारत के लिए निराशाजनक खबर लाया है। शूटिंग एरीना में भारत का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। अभिनव बिंद्रा को छोड़कर कोई भी इंडियन शूटर मेडल के करीब तक नहीं पहुंच पाया। वह चौथे स्थान पर रहे थे। रियो ओलंपिक : यह सेल्फी बनेगी इस महिला एथलीट के लिए सजा-ए-मौत की वजह, जानिए क्यों
शूटिंग की बात करें तो कल जीतू राय ने जीत से उम्मीद बांधी थी और वह दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन आज उन्होंने भी निराश किया। 10 मीटर एयर पिस्टल रायफल शूटिंग में 8वें स्थान पर रहने वाले जीतू आज अपने मुकाबले में हार गए हैं।
रियो ओलिंपिक की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की ओर से जीतू राय और प्रकाश नंजप्पा ने हिस्सा लिया लेकिन इनमें से कोई भी फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सका।
अपने साथी प्रकाश नंजप्पा के साथ इस प्रतियोगिता में उतरे जीतू ने क्वॉलीफायर राउंड के पहले शॉट में पर्फेक्ट 10 स्कोर किया लेकिन दूसरे शॉट में 9 अंक ही हासिल कर सके। जबकि प्रकाश ने पहले दो शॉट में 15 अंक हासिल किए। तीसरे शॉट में भी जीतू को 9 अंक मिले और इस लिहाज से उन्होंने कुल 92 और प्रकाश ने 61 अंक जुटाए। रियो ओलंपिक : माइकल फेलप्स ने तैराकी में बनाया रिकॉर्ड, 70 मिनट के अंतर में जीते 2 गोल्ड मेडल
इस इवेंट में जीतू से इसलिए भी उम्मीदें थीं क्योंकि विश्व में उनकी मौजूदा रैंकिंग दूसरी है। इसमें जीतू का फाइनल स्कोर रहा 554 और वह 12वें स्थान पर रहते हुए बाहर हुए। जबकि प्रकाश 547 अंकों के फाइनल स्कोर के साथ 25वें स्थान पर रहते हुए बाहर हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
