चोटिल भुवी ने बढ़ाया कैप्टन धोनी का प्रेशर, धवल को मिल सकता है मौका
एडिलेड। विश्वकप से पहले भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से ग्रसित है ऐसे में वो कैसे क्रिकेट के महाकुंभ में प्रदर्शन कर पायेगी यह एक सोचनीय विषय है। ईशांत शर्मा की चोट ने पहले ही टीम इंडिया को घायल कर रखा है कि अब खबर आ रही है कि गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल हो गये हैं जिसके चलते वो भी विश्वकप से आउट हो सकते हैं। खबर आयी है कि बीसीसीआई ने धवल कुलकर्णी को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही रहने को कहा है, हालांकि वो अभी भुवनेश्वर कुमार की चोट पर कुछ कह नहीं रही है।
मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रंखला के दौरान भुवी को घुटने में चोट लगी थी लेकिन फिटनेस टेस्ट में वो पास हो गये थे लेकिन अभ्यास मैच में उन्हें फिर से चोट लग गई है, अपनी इसी चोट के कारण भुवनेश्वर ने मैच में बैटिंग भी नहीं की थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि भुवी फिट हो जाएंगे लेकिन अभी भी वो चोट को लेकर कुछ कहना नहीं चाहते हैं।
अगर मैदान पर दी गाली तो खैर नहीं आपकी: आईसीसी
मालूम हो कि भारत का पहला विश्वकप मैच अपनी धुर विरोधी देश पाकिस्तान से हैं, इसलिए भी भारत की टीम पर काफी दवाब है। ऐसे में उसके चोटिल खिलाड़ियों ने कैप्टन धोनी का प्रेशर बढ़ा दिया है देखते हैं कि मिस्टर कूल क्या करते हैं, उम्मीद करते हैं कि भुवी मैच से पहले ठीक हो जाये, वरना पहले ही गेंदबाजी की नाकामी सह रही टीम इंडिया के लिए मैच में काफी मुश्किलें खड़ी हो जायेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
