Aus Open 2022: बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाए खेलेंगे जोकोविच, दर्शकों ने दे डाली ये धमकी
सिडनी। टेनिस जगत में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के चलते हलचल मच गई है। जहां पूरी दुनिया कोरोना के कहर से बचने के लिए वैक्सीन लगवा रही है तो वहीं जोकोविच हैं जो शुरू से ही वैक्सीन का विरोध कर रहे थे। अब जोकोविच ने मंगलवार को जानकारी दी कि उन्हें विशेष छूट मिल गई है जिसके तहत वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के लिए तैयार हैं। जोकोविच अभ बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाए खेलते हुए नजर आएंगे। जोकोविच ने टीका लगवाया है या नहीं, इसकी भी उन्होंने जानकारी नहीं दी। ऐसे में फैंस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का बविष्कार करने की धमकी दे डाली है।
यह भी पढ़ें- 4 लीटर दूध, 2 किलो चिकन, 15 नंबर का जूता, मिलिए हरियाणा के खली से

मिली विशेष मेडिकल छूट
नौ बार के चैंपियन जोकोविच ने मंगलवार सुबह एक हवाई अड्डे पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए घोषणा की कि उन्हें मेडिकल छूट मिली है और अब वह मेलबर्न में टूर्नामेंट के लिए अपनी यात्रा करेंगे। विक्टोरिया राज्य बिना टीकाकरण वाले लोगों को तब तक प्रवेश करने की अनुमति नहीं देता जब तक कि वे अनिवार्य रूप से 14 दिन तक क्वारंटाइन में नहीं रहते। लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों का कहना है कि जोकोविच को एक 'कठोर समीक्षा प्रक्रिया' के माध्यम से एक मेडिकल छूट दी गई है। वहीं जोकोविच ने एक ट्वीट में लिखा, 'नया साल मुबारक। हर पल में आप सभी के स्वास्थ्य, प्रेम और आनंद की कामना करते हूं और आप इस अद्भुत ग्रह पर सभी के प्रति प्यार और सम्मान महसूस करें। मैंने ब्रेक के दौरान परिवार के साथ शानदार क्वालिटी टाइम बिताया है और आज मैं एक विशेष छूट की अनुमति के साथ जा रहा हूं। चलो 2022।''

टेनिस प्रेमी हुए नाराज
हालांकि कुछ खेल प्रशंसकों ने इस फैसले पर अपना गुस्सा साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। ऑस्ट्रेलिया के कड़े नियमों के अनुसार सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों का कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण जरूरी है, लेकिन जोकोविच ने बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाए खेलने की अनुमति हासिल कर ली है जिससे अब टेनिस प्रेमी काफी नाराज दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दशकों में पहली बार मैं टेनिस नहीं देखूंगा। नोवाक जोकोविच को छूट नहीं दी जानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा, ''हर जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन देखना मेरा पसंदीदा खेल देखना है। नोवाक जोकोविच को बिना टीकाकरण के भाग लेने की अनुमति देने के निर्णय का मतलब है कि मुझे इस साल आपके टूर्नामेंट का बहिष्कार करना चाहिए। इससे पूरी तरह आहत हूं।''

जेमी मरे ने भी की आलोचना
ब्रिटिश युगल खिलाड़ी जेमी मरे भी एटीपी कप में हिस्सा लेने के बाद इस फैसले की आलोचना करते हुए दिखाई दिए। जब उनके विचार पूछे गए तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर उसकी जगह मैं बिना टिका लगाए होता तो मुझे छूट नहीं मिलती।'' ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिली ने पिछले साल कहा था, "ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने के लिए आपको पूरी तरह से टीकाकरण की आवश्यकता होगी। यह एक निर्देश है, जिससे आप सभी की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। सभी खेल समूह इसे समझते हैं। हमारे संरक्षकों को टीकाकरण की आवश्यकता होगी, ऑस्ट्रेलियन ओपन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को टीकाकरण की आवश्यकता होगी।'' हालांकि जोकोविच को अब कैसे छूट मिल गई, यह सवाल खड़ा हो चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
