रियो ओलंपिक 2016 : आज के भारतीय मुकाबलों की पूरी जानकारी इस खबर में
रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा दिन मिश्रित रहा। एक तरफ जहां कुछ खेलों में निराश हाथ लगी तो वहीं दीपा करमाकर और भारतीय महिला हॉकी टीम ने पदक की आस को बरकरार रखा। आइए जानते हैं आज यानी चौथे दिन भारत की तरफ से किन खेलों में कौन-कौन चुनौती पेश करेगा। Rio Olympic: जिम्नास्टिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं दीपा करमाकर
- शूटिंग
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफ़ायर्स में गगन नारंग और अभिनव बिंद्रा शाम 5:30 बजे भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
वहीं पुरुष 10 मीटर एयर राइफल फाइनल राउंड शाम को 8:30 बजे होगा।
- आर्चरी
शाम 7 बजकर 25 मिनट से शुरू होने वाले महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 64 मुकाबले में लक्ष्मीरानी माझी व एलेक्सांड्रा लोंगोवा भारत की तरफ से स्लोवाकिया के खिलाफ चुनौती पेश करेंगी।
- फील्ड हॉकी
पहला मुकाबला जीतकर उत्साहित भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रुप बी मुकाबले में शाम 7 बजकर 30 मिनट से जर्मनी के खिलाफ अपने विजयी अभियान की शुरुआत करेगा।
वही महिला हॉकी टीम देर रात 2 बजकर 30 मिनट पर ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम से भिड़ेगी।
- तैराकी
महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 प्रतियोगिता में भारत की ओर से रात 9 बजकर 30 मिनट पर शिवानी कटारिया खेलेंगी।
वहीं पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 1 प्रतियोगिता में साजन प्रकाश रात 10 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा।
भारत को अभी भी ओलंपिक में पहले पदक की दरकार है। भारतीय एथलीटों का फिलहाल तक का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा कि जिसकी बहुत तारीफ की जा सके। जीतू राय ने अंतिम 8 में प्रवेश किया था लेकिन सफल नहीं हो सके। इसे बाद टेबल टेनिस और टेनिस में भी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। जानिए 19 साल की वर्जीनिया को जिसने जीता ओलंपिक का पहला गोल्ड
हिना सिद्धू ने 44 शूटरों में 14वां स्थान हासिल किया और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं। वहीं हॉकी टीमों ने प्रदर्शन ठीकठाक किया है। यहां तक कि कमजोर मानी जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान से मुकाबला 2-2 से बराबर कर लिया। वहीं महिला तीरंदाजी टीम क्वॉर्टरफाइनज से बाहर हो गई।
अब रियो ओलंपिक्स के चौथे दिन भारतीय एथलीटों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आयरलैंड को 3-2 से हराने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम जीत का क्रम बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं महिला टीम एक बार फिर जापान के खिलाफ किए अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। आज अहम मुकाबलों में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग और अभिनव बिंद्रा भी एक्शन में दिखेंगे।
Note : इन सभी मुकाबलों का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार डॉट कॉम पर होगा। भारतीय एथलीट वाले खेलों का प्रसारण डीडी के राष्ट्रीय चैनल पर भी होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
