For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सेक्सुअल असॉल्ट केस : चीन को तगड़ा झटका, WTA ने सस्पेंड किए सभी टूर्नामेंट

नई दिल्ली। महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वीमन्स प्रोफेशनल टेनिस टूर ने चीन में होने वाले सभी टेनिस टूर्नामेंट्स को सस्पेंड कर दिया। पेंग शुआई ने हाल ही में चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेता पर सेक्सुअल असॉल्ट के आरोप जड़े थे। इसके बाद माना जा रहा है कि पेंग को खतरा है, इसके बाद से उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। डब्ल्यूटीए के चेयरमैन और सीईओ स्टीव साइमन ने कहा कि चीन में होने वाले टूर्नामेंट्स के सस्पेंड होने से करोड़ों रुपए का नुकसान होने वाला है परंतु हम सभी इस फैसले का समर्थन करते हैं

गाैर हो कि दुनिया के नंबर वन पुरुष टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच और वीमन्स ट्यूर की संस्थापक बिली जीन किंग ने भी इस फैसले की सराहना की है। स्टीव साइमन ने बयान जारी कर कहा, तुरंत प्रभाव से चीन और हांग कांग में होने वाले सभी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के सस्पेंशन की हम घोषणा करतेह हैं। जब पेंग शुआई को आजादी से बात नहीं करने दी जा रही है और सेक्सुअल असॉल्ट के आरोपों से पलटने का दबाव डाला जा रहा है तब मुझे नहीं लगता कि हमारे एथलीट वहां अच्छे दिमाग के साथ मैदान पर उतर पाएंगे। हालात जो बने हैं, उनपर चिंता है कि 2022 में चीन में टूर्नामेंट कराने पर हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ को खतरा उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- केएल राहुल और अथिया शेट्टी की जोड़ी ने लूट ली महफिल, सामने आई वीडियो

उन्होंने आगे कहा, ''हम जानते हैं कि पेंग इस वक्त कहां है, लेकिन फिर भी हमें उसकी आजादी का खतरा है। अगर हम इस मामले पर गाैर नहीं करते हैं तो इसका अर्थ यह है कि हम दुनिया को सेक्सुअल असॉल्ट के मामलों पर ध्यान न देने और मामले की गंभीरता को नहीं समझने का मैसेज दे रहे हैं। बता दें कि 35 साल की पेंग शुआई डबल्स में विंबलडन और फ्रेंच ओपन के खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने 70 साल के पूर्व वाइस प्रीमियर झेंग गावली पर सेक्स के लिए जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। आरोप सामने आने के बाद करीब दो सप्ताह तक पेंग किसी के सामने नहीं आईं।

Story first published: Thursday, December 2, 2021, 14:10 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+