उम्मीद बरकरार: मैरीकॉम को मिल सकती है रियो ओलंपिक में एंट्री
नई दिल्ली। भारतीय खेल प्रशंसकों के लिए एक उम्मीद भरी खबर आयी है कि भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरीकॉम को रियो ओलंपिक में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल सकती है।
Positive India..तो हर घर में जन्म लेगी सानिया और मैरीकॉम
जो खबर आयी है उसके मुताबिक भारतीय मुक्केबाजी संघ देश की आन-बान-शान को एक मौका दे सकता है और वो रियो ओलंपिक में उन्हें वाइल्डकार्ड के जरिये प्रवेश दिला सकता है। आपको बता दें कि मैरीकॉम उस समय रियो ओलंपिक के लिए डिसक्वालीफाई हो गई थीं जिस समय अस्ताना में वो अपने 51 किग्रा वर्ग में दूसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी की एजाइज निमानी से हार गई थीं।
आपको बता दें कि 33 साल की मैरीकॉम पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी हैं और वो देश की अकेली महिला बॉक्सर हैं जिन्होंने देश के लिए मेडल जीता है। मैरीकॉम ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। अगर वाकई में मैरीकॉम को एंट्री मिलती है तो देश और खेल दोनों के लिए बहुत बड़ी बात होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
