सानिया मिर्जा ने शेयर की लहंगा-चोली वाली फोटो, सोशल मीडिया पर पड़ी 'गालियां'
हैदराबाद। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की ड्रेस पर कुछ कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर काफी अशब्द और अश्लील बातें लिखी थीं और शमी को अपनी गलती सुधराने की सलाह दे डाली थी , लोगों ने शमी से कहा था कि वह अपनी पत्नी को इस्लाम के अनुसार कपड़े पहनाएं लेकिन शमी ने सबको मुंह तोड़ जवाब दिया था। इस बात पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। बहन की शादी में दुल्हन की तरह दिखीं सानिया मिर्जा, देखें तस्वीरें
एक बार फिर से कुछ कट्टरपंथियों ने भारत की आन-बान-शान सानिया मिर्जा की ड्रेस पर अश्लील और भद्दे कमेंट किए हैं। सानिया ने हाल ही में फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो लंहगा-चोली में दिखाई दे रही हैं।
कुछ लोगों ने सानिया को बुर्का पहनने की सलाह दे डाली
जिस पर कुछ लोगों ने उन्हें बुर्का पहनने की सलाह दे डाली और कहा कि लहंगा-चोली में वो अंग प्रदर्शन कर रही हैं, इस्लाम इस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं देता है, जिसके बाद सानिया सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार बनने वाली नई सेलिब्रिटी बन गई हैं।
सानिया मिक्स्ड डबल्स में दूसरे नंबर की खिलाड़ी
हालांकि, कुछ लोग सानिया के समर्थन में भी दिखे। इस समय सानिया मिक्स्ड डबल्स में दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं। फिलहाल इस बवाल पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सानिया की ओर से नहीं आई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
