For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सानिया मिर्जा का टैक्स चोरी के आरोपों पर जवाब, नहीं की कोई धोखाधड़ी

सानिया ने बताया कि तेलंगाना सरकार से उन्हें जो एक करोड़ रुपये मिले हैं, वह ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहन राशि थी यह राशि राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए नहीं दी गई थी।

By Rizwan
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलीड़ी सानिया मिर्जा ने सेवा कर का भुगतान नहीं करने के मामले में अपना पक्ष रखते हुए किसी भी तरह की धोखाधड़ी से इनकार किया है। मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सानिया को 16 फरवरी को तलब किया गया था। सानिया के विदेश में होने के चलते उनका चार्टर्ड एकाउंटेंट उनकी ओर से सेवा कर अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ।

सानिया मिर्जा के प्रतिनिधि ने सेवा कर अधिकारियों के समक्ष कुछ दस्तावेज जमा कराए और बताया कि तेलंगाना सरकार से उन्हें जो एक करोड़ रुपये मिले हैं, वह ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहन राशि थी यह राशि राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए नहीं थी। आपको बता दें कि 6 फरवरी को टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्विस टैक्स जमा करने में हेरफेर किया है। सर्विस टैक्स ऑफिस के प्रिंसिपल कमिश्नर ने उन्हें 16 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। नोटिस में कहा गया, 'फाइनेंस एक्ट 1994 के तहत सर्विस टैक्स न जमा किए जाने या उसमें हेरफेर करने की वजह से आपके खिलाफ जांच की जा रही है।'

सानिया मिर्जा टेनिस की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है और उनकी शोहरत दुनियाभर में है। महिला डबल्‍स में वह नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके नाम पर छह ग्रैंडस्‍लैम खिताब हैं। सानिया को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड के अलावा पद्मश्री और पद्मविभूषण से भी नवाजा जा चुका है।
पढ़ें- सानिया मिर्जा की चाहत रणवीर से रिश्ता तोड़ दें दीपिका...आखिर क्यों?

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+