
"89 किलो बनाम 63 किलो"
सानिया ने चार महीने में 26 किलोग्राम वजन कम किया है। जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-
"89 किलो बनाम 63 किलो। हम सभी के लक्ष्य हैं .. हर रोज के लक्ष्य और दीर्घकालिक लक्ष्य .. उन सभी के लिए गर्व करें .. मुझे मेरा यह लक्ष्य हासिल करने में 4 महीने लग गए, बेबी होने के बाद वापस स्वस्थ और फिट होने में.."
IND vs NZ: इयॉन चैपल को पछाड़कर श्रेयस अय्यर ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
|
सानिया ने आगे लिखा-
"ऐसा लगता है कि ऐसा बहुत लंबा रास्ता है। वापस आना और फिटनेस हासिल करना और फिर से उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना। अपने सपनों को फॉलो करो। कोई बात नहीं कि कितने ही लोग आपको बताए कि आप ऐसा नहीं कर सकते, भगवान जानता है कि ऐसे कितने लोगों से हम घिरे हुए हैं। अगर मैं कर सकती हूं तो कोई भी कर सकता है। "सानिया ने अपने पोस्ट में कहा।

ब्रेक के बाद कोर्ट में फिर सक्रिय हो चुकी हैं सानिया
बता दें कि सानिया ने जनवरी में होबार्ट इंटरनेशनल खिताब जीतने के बाद शानदार तरीके से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की और फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी पेंग शुआई और झांग शुआई को 6-4, 6-4 से हराया।
21 साल बाद ऐसा शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने केएल राहुल

सानिया की वापसी प्रेरित करती है-
तीन बार की युगल ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया दो साल के अंतराल के बाद प्रतियोगिता में लौटीं, शुरुआत में चोटों के कारण और फिर अक्टूबर 2018 में गर्भावस्था के दौरान उनको ब्रेक लेना पड़ा था। उन्हें पिंडली की चोट के कारण अपने महिला युगल के पहले दौर के बीच में ही ऑस्ट्रेलियन ओपन से रिटायर होना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications
