एक बच्ची की मां सरेना विलियम्स अरबपति ब्वॉयफ्रेंड से रचाएंगी शादी
नई दिल्ली। सात बार की विम्बल्डन खिताब जीतने वाली अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स गुरुवार को अरबपति दोस्त से शादी करने जा रही हैं। बता दें कि सेरेना एलेक्सिस ओहानियन से शादी करने जा रही हैं। सरेना के ब्वॉयफ्रेंड एलेक्सिस ओहानियन सोशल न्यूज वेबसाइट रेडिट (Reddit) के सह-संस्थापक हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सेरेना और एलेक्सिस ओहानियन एक बेटी के पैरेंट्स बने थे। सेरेना ने अपनी बेटी का नाम एलेक्सिस ओलंपिया ओहानियन जूनियर रखा था। 36 वर्षीय सेरेना और 34 वर्षीय एलेक्शिज काफी समय से साथ रह रहे हैं।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक शादी न्यू ऑर्लियंस में होगी जिसमें जानीमानी हस्तियां शिरकत करेंगी। हालांकि अभी मीडिया में शादी की जगह के बारे में पता नहीं लगा है। खबरों के मुताबिक इस शादी पर करीब सात करोड़ रुपय खर्च किए जा रहे हैं।
बता दें कि अमेरिकन सिंगर और रैपर शॉन किंग्स्टन ने हाल ही में दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रह चुकीं सेरेना विलियम्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। 27 साल के शॉन किंग्स्टन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो सेरेना विलियम्स के साथ सेक्स कर चुके हैं। उनके इस खुलासे के बाद सब हैरान रह गए थे।
इसे भी पढ़ेंः- Match Preview भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्टः जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
