CWG 2014: वेटलिफ्टिंग में सतीश को स्वर्ण, रवि ने जीता रजत
वेटलिफ्टिंग में सतीश को स्वर्ण, रवि ने जीता रजत
सतीश ने गेम्स रिकार्ड कायम करते हुए कुल 328 किलोग्राम वजन उठाया। रविने 317 के साथ रजत जीता। इससे पहले महिला वर्ग में वेटलिफ्टिंग में भारोत्तोलक संजीता खुमुकचाम ने भारत को सोना दिलाया था।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीयों के अच्छे प्रदर्शन पर देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। जहां वेटलिफ्टिंग में भारत का तिरंगा लहराया हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी एनाका एलंकामोनी ने 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण के चौथे दिन रविवार को महिला प्लेट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया और स्क्वाश में भारत के लिए एक पदक पक्का कर दिया।
Seven medal winners of yesterday in XX Commonwealth Games have done India proud -#Presidentmukherjee
— President of India (@RashtrapatiBhvn) July 27, 2014 स्कॉट्सटन स्क्वाश कैंपस में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में एलंकामोनी ने श्रीलंका की मिहिलिया मेथसारनी को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। एलंकामोनी ने मिहिलिया को 11-4, 11-6, 11-7 से मात दी। एलंकामोनी फाइनल में सोमवार को वेल्स की डीयोन सैफरी से भिड़ेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
