For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रैकेट पटककर सितसिपास ने मैच में पिता को किया घायल, फिर मां ने लगाई डांट, VIDEO

नई दिल्ली: स्टेफानोस त्सित्सिपस ने एटीपी कप में निक किर्गियोस से अपनी हार के बाद ऐसा आपा खोया कि उन्होंने गुस्से से रैकेट पटककर अपने पिता अपोस्टोलोस को घायल कर दिया।

ग्रीस के खिलाड़ी ने किर्गियोस से पहला सेट हारने के बाद अपना आपा खो दिया और गुस्से में अपने रैकेट को स्वाइप किया और अनजाने में अपने पिता को चोटिल कर डाला। उनके पिता वहीं पास में बैठे थे।

पिता को किया घायल, मां से पड़ी डांट

पिता को किया घायल, मां से पड़ी डांट

घटना से हैरान पिता अपोस्टोलोस ने घायल हाथ के साथ कोर्ट को छोड़ दिया। जिसके बाद पास में बैठी त्सित्सिपास की मां उनके पास आई और बेटे को डांट लगाई।

इतना ही नहीं सितसिपास के ऊपर खेल की भावना के विपरीत आचरण करने के लिए पेनाल्टी भी लगाई गई है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें घर पर सजा मिलेगी तो सितसिपास ने संवाददाताओं से कहा: "हो सकता है, हां हो सकता है कि मैं अपने पिता से बचने के लिए तीन दिन तक अपने कमरे में ही रहूं।"

लिएंडर पेस ने की टेनिस से संन्यास की घोषणा, बताया कब तक खेलेंगे

यहां देखें पूरा वीडियो

विश्व नंबर छह खिलाड़ी ने माना कि उसने नियंत्रण खो दिया था, लेकिन साथ ही जोर देकर कहा कि वह तेजी से इस घटना के बाद आगे बढ़ गए थे।

सितसिपास ने कहा: "यह दुर्घटनावश हुआ। मेरा ऐसा करने का मतलब नहीं था और फिर मैं इसके बारे में भूल गया और वहां से चला गया।

"ऐसा होता है। मैं ऐसा करने का लक्ष्य नहीं बना रहा था। यह दुर्भाग्य से नियंत्रण से बाहर हो गया।"

बता दें कि ग्रीस ने टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच गंवा दिए हैं। सितसिपास को अपनी तीन मैचों में 1-2 से हार मिली है। ऑस्ट्रेलियान ओपन से पहले एटीपी फाइनल्स जीतने के मंसूबों को निराशा मिली है।

एटीपी फाइनल्स का निराशाजनक अंत हुआ

एटीपी फाइनल्स का निराशाजनक अंत हुआ

जबकि किर्गियोस की 7-6 (9-7) 6-7 (3-7) 7-6 (7-5) की जीत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को सुनिश्चित का क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के साथ मुकाबला सुनिश्चित किया है। ग्रुप स्टेज का अंत उन्होंने 3-0 के साथ किया।

हालांकि उन्होंने सितसिपास के बर्ताव के बारे में ज्यादा बात करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा: "मैंने इसे नहीं देखा।

"मुझे नहीं लगता कि उनका यह मतलब था। मुझे नहीं लगता कि आप लोगों को इसे बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए। मैंने भी गर्मागर्मी में ऐसी बेवकूफियां की हैं।"

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 14:03 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+