लिएंडर पेस ने की टेनिस से संन्यास की घोषणा, बताया कब तक खेलेंगे
नई दिल्ली। टेनिस में भारत के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। अपने संन्यास को लेकर भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने कहा कि वह अगले साल इस खेल को अलविदा कह देंगे। लिएंडर पेस ने क्रिसमस की बधाई देते हुए अपने संन्यास की जानकारी दी।
लिएंडर पेस ने टेनिस में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत साल 1991 में की थी, अगले साल 2020 में वह अपने करियर के 30 साल पूरा कर लेंगे। पेस ने अपने 30 साल के करियर में 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं, जिसमें से 8 बार मेन्स डबल्स और 10 बार मिक्सड डबल्स कैटेगरी में खिताब हासिल किया।
और पढ़ें: SA vs ENG: 2019 खत्म होने से पहले जेम्स एंडरसन ने बनाया 9-9-9 का ये अनोखा रिकॉर्ड, देखें आंकड़े
अपने संन्यास के बारे में बात करते हुए पेस ने कहा,'आप सभी को क्रिसमस की बधाई। मैं आप सभी के साथ यह खबर शेयर करना चाहता हूं कि अगले साल 2020 में मैं प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी के रूप में आखिरी बार कोर्ट पर उतरूंगा। यह मेरा आखिरी साल होगा।'
पेस ने आगे लिखा, 'मुझे 2020 टेनिस कैलेंडर का इंतजार है जिसमें मैं चुनिंदा टूर्नामेंट खेलूंगा, टीम के साथ यात्रा करूंगा और दुनिया भर में अपने दोस्तों और फैन्स के साथ जश्न मनाऊंगा। आप सभी की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं इस साल आप सभी को शुक्रिया कहना चाहता हूं।'
और पढ़ें: 2nd Test, AUS vs NZ: मेलबर्न में बॉक्सिंग डे पर लगी रिकॉर्डों की झड़ी, स्मिथ ने ग्रैग चैपल को पछाड़ा
आपको बता दें कि लिएंडर पेस इकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 7 बार भारत का प्रतिनिधित्व ओलिम्पिक के खेलों में किया है। पेस ने 1996 के एटलांटा ओलंपिक में मेन्स सिंग्लस में भारत के लिये ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
