टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने शेयर की बेटी के साथ पहली सेल्फी
नई दिल्ली। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है। सेरेना ने अपनी नन्ही परी के जन्म के दो हफ्ते बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर की है, जिसमें मां-बेटी दोनों नजर आ रही हैं। एक सितंबर को मां बनी सेरेना ने अपनी बच्ची की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
सेरेना ने अपनी बेटी के जन्म के दो हफ्ते बाद तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी। सेरेना ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। 23 ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा चुकीं सेरेना ने बेटी का नाम पिता के नाम पर ही रखा है। सेरेना के मंगेतर का नाम एलेक्सिस ओहानियन है। उन्हीं के नाम पर सेरेना ने बेटी का नाम एलेक्सिस ओलंपिया ओहानियन जूनियर रखा है। खबर लिखे जाने तक इस फोटो पर 8 लाख 90 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। सेरेना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां बनने के सफर की एक वीडियो का लिंक भी साझा किया है।
A post shared by Serena Williams (@serenawilliams) on
इसे भी पढ़ेंः- एक 'गलती' से हुई पाकिस्तान की फजीहत, सालों बाद मैच फिर भी खाली रहा स्टेडियम
23 ग्रैंड स्लेम जीतने वाली सेरेना विलियम्स टेनिस के इतिहास में पहले ही अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। लेकिन साल 2017 की जनवरी में प्रेग्नेंट होते हुए भी ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेकर ग्रैंड स्लैम जीतकर उन्होंने फैंस को चौंका दिया था।
इसे भी पढ़ें- 'विराट पर काबू पाना है तो अपनी जुबान पर लगाम दें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
