Tokyo 2020: ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने जेरेव, कचनोव को रचा इतिहास
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में जर्मनी के एलेक्जेंडर जेवरेव ने इतिहास रच दिया है और टेनिस सिंग्लस के फाइनल मैच में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही एलेक्जेंडर जेवरेव ओलंपिक्स के टेनिस सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बन गये हैं। जेवरेव ने टेनिस सिंगल्स के फाइनल मैच में रूस के केरेन खाचानोव को हराने का काम किया और जीत हासिल की।
फाइनल मैच में जेवरेव ने केरेन खाचानोव को 6-3, 6-1 की स्कोर लाइन से सीधे सेटों में हराकर जीत हासिल की और ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बन गये हैं। टेनिस सिंगल्स के फाइनल मैच में जर्मन खिलाड़ी नेम खाचानोव को बैकफुट पर धकेलने का काम किया और पहले सेट के सिर्फ 3 गेम ही जीतने दिये और 43 मिनट में जीत हासिल कर ली।
और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, जुड़वा भाई-बहनों ने एक ही दिन जीता गोल्ड
दूसरे सेट में जेवरेव ने वहीं से शुरुआत की जहां से उन्होंने पिछले सेट में छोड़ा था और 36 मिनट में सीधे सेट के 6-1 से जीत हासिल कर फाइनल जीत लिया और ओलंपिक में अपने देश के लिये गोल्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं।
गौरतलब है कि जेवरेव ने इससे पहले सेमीफाइनल मैच में दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। जेवरेव को सेमीफाइनल मैच में नोवाक जोकोविच के सामने पहले सेट में 6-1 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन अगले दो सेट में उन्होंने वापसी करते हुए जोकोविच को 6-3, 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
और पढ़ें: Tokyo 2020: कभी धमाके में खो दिया था पैर, अब भारत के लिये पदक लाने की तैयारी
आपको बता दें कि जोकोविच ने इस साल खेले गये तीन ग्रैंडस्लैम ने जीत हासिल की है और टोक्यो ओलंपिक में जीत हासिल कर गोल्डन स्लैम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की ओर नजर बनाये हुए थे। हालांकि जोकोविच को पहले जेवरेव के हाथों सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं पर ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी उन्हें हार मिली और वो अपने देश के लिये पदक जीत पाने में नाकाम रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications