Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नडाल तीसरी बार बने यूएस ओपन चैंपियन, जीता 16वां ग्रैंड स्लैम

न्यूयार्क। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल के शानदार खेल का सफर बदस्तूर जारी है, उन्होंने रविवार को केविन एंडरसन को एकतरफा मुकाबले में हराकर तीसरा यूएस ओपन खिताब अपने नाम कर लिया। नडाल ने केविन को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर जीत का परचम लहराया।

खास बातें...

  • इस सीजन में ये नडाल का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • नडाल अब तक 16 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
  • नडाल ने मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में युआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराया था।
  • नडाल इससे पहले न्यूयॉर्क में 2010 और 2013 में खिताब जीत चुके हैं।
  • नडाल तीसरी बार यूएस ओपन चैंपियन बने हैं।
  • ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में सिर्फ़ स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ही उनसे आगे हैं।
  • फेडरर के नाम 19 ग्रैंड स्लैम ख़िताब हैं।

जीत के बाद बोले नडाल

जीत के बाद नडाल ने कहा कि ये दो हफ्ते मेरे लिए बेहद खास रहे, लेकिन सबसे पहले मैं केविन को बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने चोट से उबरने के बाद उम्दा वापसी की,आप दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+