For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

US Open 2021: टेनिस ग्रैंडस्लैम में भारतीय खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन जारी, क्वालिफाइंग राउंड से हुए बाहर

us OPen
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। टेनिस के खेल में ग्रैंडस्लैम (ओपन टूर्नामेंट) सबसे बड़े चैलेंज होते हैं जिसमें शामिल होना हर टेनिस खिलाड़ी का सपना होता है ताकि वो खिताब जीतकर वह अपनी काबिलियत को साबित कर सके। इसी सपने को पूरा करने के लिये हर खिलाड़ी साल भर में खेले जाने वाले 4 ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट (फ्रेच ओपन, विंबलडन, यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन) में हिस्सा लेने की कोशिश कर विश्व पटल पर अपना नाम लिखना चाहता है। हालांकि भारतीय टेनिस खिलाड़ियों के लिये ओपन टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन का दौर अभी भी जारी है।

बुधवार से शुरू हुए साल के चौथे ओपन टूर्नामेंट यूएस ओपन में भारत की ओर से सुमित नागल, रामकुमार रामानाथन और अंकिता रैना हिस्सा लेने पहुंचे लेकिन पहले ही दिन तीनों को बड़ी हार का सामना कर बाहर होना पड़ा। भारत के यह तीनों खिलाड़ी क्वालिफायर राउंड के सिंग्लस में खेलने पहुंचे थे। जहां पर भारत के सुमित नागल का सामना अर्जेंटीना के जुआन पाब्लो फिकोविच से हुआ।

और पढ़ें: हेडिंग्ले में कोहली का खराब फैसला या भारत की शर्मनाक बल्लेबाजी, जानें किस कारण 78 पर सिमटी विराट सेना

2 घंटे 22 मिनट तक चले इस मुकाबले में जुआन पाब्लो ने भारत के सुमित नागल को सीधे सेटों में 5-7, 6-4, 3-6 से मात देकर क्वालिफाइंग राउंड अपने नाम किया। सुमित नागल ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वालिफायर राउंड में जीत हासिल करने के बाद मेन मुकाबले में जगह बनाई थी, जहां पर उनका सामना रोजर फेडरर से हुआ। फेडरर के साथ हुए इस रोमांचक मुकाबले में सुमित नागल को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह फ्रेंच ओपन में क्वालिफाई नहीं कर पाये थे जबकि विंबलडन क्वालिफायर्स में चोट के चलते वह हिस्सा नहीं ले सके थे।

वहीं पर रामकुमार रामानाथन ने रूस के एवगेनी डॉन्सकॉय के खिलाफ एक सेट का फायदा हासिल किया था लेकिन 2 घंटे 35 मिनट तक चले इस मैच को 6-4, 6-7(1), 4-6 से गंवा दिया। रामकुमार की ओर से साल 2014 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का हिस्सा बनने की यह उनकी 21वीं कोशिश थी जिसमें वह सिंगल्स टूर्नामेंट में जगह बना पाने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट के पहले ओवर में ही डक पर आउट हुए केएल राहुल, नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

पुरुषों में भारत की ओर से सिंगल्स का क्वालिफायर्स खेलने वाले खिलाड़ियों में अब बस प्रजनेश गुणेस्वरन ही बाकी रह गये हैं जिनका सामना कनाडा के ब्रेडन श्नुर से है। गौरतलब है कि महिला सिंगल्स में भारत की ओर अंकिता रैना ने भी हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में दमदार वापसी की और जीत हासिल की लेकिन 3 सेट के क्वालिफायर फाइनल राउंड में उन्हें अमेरिका की जैमी लोएब से हार का सामना करना पड़ा।

193वें पायदान पर काबिज अंकिता रैना को 193वें पायदान पर काबिज टेनिस स्टार ने फ्लशिंग मीडोज में लगभग 2 घंटे तक खेले गये मुकाबले में 3-6, 6-2, 4-6 की स्कोर लाइन से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। आखिरी और निर्णायक सेट में अंकिता से 8वें गेम में अपना सर्व छूट गया लेकिन अगले ही गेम में उन्हें फिर से मौका मिला। हालांकि वह एक बार फिर से सर्व करने में नाकाम रही 15-40 से पिछड़ने के बाद उन्हे 2 प्वाइंट का नुकसान हुआ। इसमें से एक को तो वो बचाने में कामयाब रही लेकिन अमेरिकी स्टार ने दूसरे को तब्दील करते हुए जीत अपने नाम कर ली।

Story first published: Wednesday, August 25, 2021, 23:49 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+