लखनऊ। कुछ ही दिनों पहले आपने लंदन में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को विंबलडन का मैच साथ में देखते हुए देखा होगा। लेकिन अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी टेनिस कोर्ट पर हाथ आजमाते नजर आयेंगे।
ये बातें जोकोविच से सीख सकते हैं हमारे क्रिकेटर्स
विराट कोहली को इंटरनेशनल प्रीमियिर टेनिस लीग की यूएई रॉयल्स टीम का सह मालिक घोषित किया गया है। यही नहीं कोहली की टीम के लिए स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भी खेलेंगे।
यूएई रॉयल्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की कि विराट कोहली इस टीम के सह मालिक होंगे। यही नहीं विराट कोहली खुद इस बाबत कल प्रेस कांफ्रेंस करके लोगों को जानकारी देंगे। इसके लिए विराट कोहली यूएई पहुंच गये हैं।
<center><iframe width="100%" height="480" src="https://www.youtube.com/embed/Q82eKDCFrPM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
वहीं टीम का सह मालिक बनाये जाने पर विराट कोहली ने खुद एक वीडियों में कहा है कि मैं टेनिस से कहीं बड़ा रोजर फेडरर का प्रशंसक हूं। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में फेडरर से फिर से मिलने का मौका मिलेगा और उम्मीद है कि मुझे उनके साथ टेनिस कोर्ट पर हाथ आजमाने का भी अवसर मिलेगा।
Excited to be part of the @iptl Season 2! Hoping my team wins the title. Go @UAERoyals #Co-Owner pic.twitter.com/nernpi6XEk
— Virat Kohli (@imVkohli) September 10, 2015 आईपीटीएल की शुरुआत महेश भूपति ने की थी, इसके दूसरे सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी जोकि 20 दिसंबर तक चलेगी। इसमें भारत समेत पांच देश हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि पिछले पहले सीजन में फेडरर भारत की टीम में थे। जबकि इस बार लिएंडर पेस टीम का हिस्सा है। आपको बता दें कि विराट कोहली इंडियन सुपर लीग में एफसी गोआ टीम के भी सह मालिक हैं।