For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय मूल के समीर बनर्जी ने जीता Wimbledon 2021, नाम किया पहला ग्रैंडस्लैम

Wimbledon
Photo Credit: Screen grab/Twitter

नई दिल्ली। लंदन में जारी टेनिस जगत के सबसे बड़े और पुराने टूर्नामेंट विंबलडन में भारतीय मूल के अमेरिकी टेनिस स्टार समीर बनर्जी ने इतिहास रच दिया है। समीर बनर्जी ने रविवार को खेले गये ब्यॉज सिंगल्स के फाइनल मैच में अमेरिका के ही विक्टर लिलोव को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। साल 2014 के बाद यह पहला मौका था जब विंबलडन का फाइनल मैच दोनों अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच हो रहा था। 17 साल के समीर बनर्जी ने विक्टर लीलोव को विंबलडन ब्यॉज के सिंगल्स फाइनल में 7-5, 6-3 के सीधे सेट में मात देकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता।

आईटीएफ की जूनियर रैंकिंग में समीर बनर्जी 19वें नंबर के खिलाड़ी हैं। समीर बनर्जी के लिये इस पूरे सफर में 6 मैच खेलकर सिर्फ 3 सेट गंवाये और अंत में खिताब अपने नाम किया। इससे पहले न्यूजर्सी से आने वाले इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल मैच मेंफ्रांस के साशा गुइमार्ड वेयनबर्ग को तीन सेटों में हराकर फाइनल में जगह हासिल की थी। समीर ने 2 घंटे से कम समय तक चले इस मुकाबले में साशा को 7-6 (3), 4-6, 6-2 से हराकर फाइनल की सीट बुक की।

और पढ़ें: IND vs SL: वनडे सीरीज से पहले सामने आई श्रीलंकाई खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट, जानें क्या है रिजल्ट

वहीं पर उनके हमवतन विक्टर लीलोव ने चीन के नंबर 1 खिलाड़ी जुन्चेंग शांग को 6-3, 6-1 के सीधे सेट में हराकर फाइनल का बर्थ हासिल किया। समीर और विक्टर के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला एक घंटे 22 मिनट तक चला। जूनियर फ्रेंच ओपन में पहले दौर से बाहर होने वाले समीर बनर्जी ने विंबलडन में जबरदस्त वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया।

जूनियर स्तर पर भारत काफी समय से संघर्ष कर रहा है और टेनिस में नई पीढ़ी लगभग गुम हो चुकी है। भारत के लिये आखिरी बार यूकी भांबरी ने 2009 के ऑस्ट्रेलियन ओपन को जीतकर जूनियर ग्रैंडस्लैम जीता था। वहीं पर भांबरी से पहले लिएंडर पेस (1990 विंबलडन, 1991 यूएस ओपन), रमेश कृष्णनन (1979 फ्रेंच ओपन और विंबलडन) और रामानाथन कृष्णनन (1954 विंबलडन) ने जूनियर स्तर पर भारत के लिये ग्रैंड स्लैम जीता है।

और पढ़ें: बंगाल क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट में हुआ बड़ा फेरबदल, वीवीएस लक्ष्मण समेत जुड़े यह दिग्गज खिलाड़ी

गौरतलब है कि समीर बनर्जी का यह दूसरा ही ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट है जिसमें वह खेलते नजर आये और जीत हासिल की। भले ही समीर बनर्जी ने विंबलडन जीत लिया है लेकिन वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इकॉनामिक्स या राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई के लिये ही टेनिस खेल रहे हैं। टेनिस के जरिये वह कॉलेज में एडमिशन लेने की ओर देख रहे हैं।

Story first published: Sunday, July 11, 2021, 20:00 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+