For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Wimbledon 2021 के फाइनल में पहुंची पूर्व क्रिकेटर, बिग बैश लीग में मचा चुकी हैं धमाल

नई दिल्ली। टेनिस की दुनिया की सबसे पुरानी चैम्पियनशिप टूर्नामेंट विंबलडन ने कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर से वापसी कर ली है। 2019 में खेले गये इस टूर्नामेंट को पिछले साल महामारी के चलते आयोजित नहीं किया जा सका था लेकिन इस साल सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की ऐश बार्टी ने पूर्व चैम्पियन एंजलिक कर्बर को हराकर पहली बार विंबलडन के महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाने का काम किया। हालांकि मौजूदा समय में दुनिया की नंबर 1 टेनिस स्टार ऐश बार्टी के बारे में यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वो पूर्व क्रिकेटर रह चुकी हैं जिसने बिग बैश लीग में भी धमाल मचाया हुआ है।

शनिवार को खेले जाने वाले विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में ऐश बार्टी का सामना चेक गणराज्य की कारोलिना पिलिसकोवा से होगा, ऐसे में बार्टी हर हाल में इस मौके को खिताबी जीत में बदलना चाहेंगी। बार्टी ने सेमीफाइनल में एंजलिक कर्बर को 6-3, 7-6 (3) के सीधे सेटस में हराकर जीता और फाइनल में जगह बनाई। ऐसे में जब वो शनिवार को कोर्ट पर उतरेंगी तो उनकी नजरें सिर्फ खिताब पर होंगी।

और पढ़ें: 'जब थोड़ी सी सीम नहीं कर सकते बर्दाश्त तो आगे क्या होगा', पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर भड़के शोएब अख्तर

वैसे तो एश्ले बार्टी 15 साल उम्र से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रही हैं और साल 2011 में जूनियर विंबलडन के साथ डेब्यू किया था। अपने डेब्यू टूर्नामेंट में बार्टी ने जूनियर विंबलडन का खिताब जीता लेकिन तबियत खराब होने के चलते वह लंबे समय तक टेनिस नहीं खेल सकी और 2014 में टेनिस से ब्रेक लेकर उन्होंने क्रिकेट खेलने का फैसला किया। एश्ले बार्टी ने महज 19 साल की उम्र में क्वींसलैंड की घरेलू टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू की और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें महिला बिग बैश लीग की टीम ब्रिस्बेन हीट ने कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की इस पूर्व महिला क्रिकेटर के लिये बिग बैश लीग कुछ खास रास नहीं आया और वो 9 मैच में 11.33 की औसत से सिर्फ 68 रन ही बना सकी। इसके बाद बार्टी ने एक बार फिर से टेनिस में वापसी करते हुए करियर बनाने का फैसला किया और महिला डबल्स के साथ करियर की फिर से शुरुआत की।

और पढ़ें: IND vs SL: 'वो मेरी गलती नहीं थी', पृथ्वी शॉ को याद आई बैन के दौरान राहुल द्रविड़ से की बातचीत

आपको बता दें कि एश्ले बार्टी ने अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर में अब तक 11 सिंग्लस और 11 डबल्स का खिताब जीता है जिसमें 2 ग्रैंडस्लैम खिताब भी शामिल है। बार्टी ने 2019 के फ्रेंच ओपन (सिंगल्स) और 2018 के यूएस ओपन (डबल्स) को जीता है और अब अपने करियर के तीसरे ग्रैंडस्लैंम विंबलडन (सिंग्लस) को जीतने की कगार पर हैं।

Story first published: Friday, July 9, 2021, 20:54 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+