WTT Contender 2021 में जीती मनिका बत्रा-साथियान की जोड़ी, हंगरी को 3-1 से हरा कर जीता खिताब
नई दिल्ली। बुडापेस्ट में खेले जा रहे विश्व टेबल टेनिस कंटेनडर 2021 के मिक्सड डबल्स में भारतीय टेबल टेनिस की महिला स्टार मनिका बत्रा और साथियान गणशेकरन की जोड़ी ने फाइनल मैच में हंगरी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मानिका बत्रा और साथियान गणशेकरन की जोड़ी का मुकाबला फाइनल में 94वें रैंकिंग वाली हंगरी को डोरा मादाराज और नंदोर सेस्की से हुआ जिसमें भारतीय जोड़ी ने 3-1 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने 11-9, 9-11, 12-10 और 11-6 की स्कोरलाइन से मैच को अपने नाम किया।
मनिका और साथियान की जोड़ी के लिये यह जीत काफी अनोखी रही क्योंकि मनिका बत्रा अक्सर दिग्गज खिलाड़ी शरथ कमल के साथ खेलती नजर आती हैं लेकिन पहली बार इस जोड़ी ने WTT Contender 2021 में साथ आने का फैसला किया और यह खिताबी जीत में तब्दील हो गया।
और पढ़ें: IPL 2021: सीए की मंजूरी के बावजूद यूएई खेलने नहीं जायेंगे 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जानें क्या है कारण
मनिका और शरथ की जोड़ी ने 2018 के एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और टोक्यो ओलंपिक्स के लिये क्वालिफाई कर गये। हालांकि जापान की राजधानी टोक्यो में खेले गये ओलंपिक्स गेम्स के दौरान यह जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और पहले ही दौर से बाहर हो गई।
वहीं पर साथियान गणशेकरन भी ओलंपिक में पहले राउंड से ही बाहर हो गये थे, ऐसे में मिक्सड डबल्स का खिताब जीतना दोनों के आत्म-विश्वास के लिये काफी फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान मनिका ने बुडापेस्ट में जारी इस टूर्नामेंट के महिला सिंग्लस इवेंट के सेमीफाइनल में भी जगह बना ली थी।
महिला सिंग्लस में 60 वीं रैंक वाली मनिका बत्रा का सामना 415 रैंकिंग वाली रूस की 18 वर्षीय एलिजाबेथ एब्रामियन से हुआ। इस मुकाबले में 18 वर्षीय एलिजाबेथ भारत की मनिका बत्रा पर भारी पड़ी और उन्हें सेमीफाइनल में हरा कर पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।
आपको बता दें कि मनिका बत्रा ने क्वार्टरफाइनल में अपनी हमवतन श्रीजा अकुला को हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया था। श्रीजा की बात करें तो वह टेबल टेनिस रैंकिंग में 150वें पायदान पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications