Korea Open 2019: चीन ओपन की हार भुला वापसी करने उतरेंगी पीवी सिंधु

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और सायना नेहवाल मंगलवार से यहां शुरू होने जा रहे कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। मंगलवार से शुरू हो रही कोरिया ओपन चैम्पियनशिप में पीवी सिंधू चीन ओपन की नाकामी को भूलकर एक नई शुरुआत करना चाहेंगी और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का खिताब जीतने के लिये अपनी कवायद शुरू करेंगी। पीवी सिंधु ने इस साल स्विट्जरलैंड के बासेल में हुई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू पिछले सप्ताह चीन ओपन सुपर 1000 के दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से हार गयी थी। हालांकि इस हार को भुलाकर पीवी सिंधु को अपना ध्यान इंचियोन में 400,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट पर देना होगा जिसमें उनका पहले दौर में सामना अमेरिका की बीवन झांग से होगा।

और पढ़ें: Watch: जब मैदान पर इस तेज गेंदबाज से भिड़े विराट कोहली, ICC ने जोड़ा डिमेरिट अंक

पांचवीं सीड पीवी सिंधु वर्ल्ड नंबर-11 झांग को पिछले आठ करियर मुकाबलों में पांच बार हरा चुकी है। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भी झांग को मात दी थी। 26 साल की सिंधु 2017 में कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और उनकी नजरें दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम करने पर लगी हुई है।

पिछले साल बीवेन ने दो बार सिंधू को हराया था। पहले दौर में जीत के बाद सिंधू को चोचुवोंग से बदला लेने का मौका मिल सकता है। सिंधु के अलावा खराब फार्म में चल रही साइना नेहवाल भी कोरिया ओपन में फार्म में वापसी करने की कोशिश करेगी जहां उनका पहला मुकाबला कोरिया की किम गा इयुन से होगा। साइना का किम के खिलाफ रिकार्ड 2-0 है।

पुरुष एकल वर्ग में चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बी. साई प्रणीत अपने पहले मुकाबले में पांचवीं सीड डेनमार्क के एंडर्स एंटनसेन के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे। वहीं, पारुपल्ली कश्यप अपने पहले राउंड में क्वालीफायर का सामना करेंगे।

और पढ़ें: पाकिस्तान के कामरान अकमल ने रचा इतिहास, एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

पुरुष युगल में सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में जापान के ताकेशी कमुरा और कीगो सोनोडा की जोड़ी का सामना करना है। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी पहले दौर में क्वॉलीफायर्स से भिड़ेंगे।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 20:00 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+