3rd ODI, IND vs WI: इस बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर कुुलदीप यादव, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले स्पिनर
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज के आखिरी मैच में सभी की नजरे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर होंगी जो कि इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम लिखने की दहलीज पर खड़े हैं। रविवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में जब मैदान पर कुलदीप यादव गेंदबाजी करने उतरेंगे तो सभी की नजरे इस बड़े रिकॉर्ड पर होंगी। विशाखापट्टनम में वनडे करियर की दूसरी हैट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव अगर रविवार को 1 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले भारत के 22वें खिलाड़ी बन जायेंगे।
स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप यादव तो वह 8वें भारतीय गेंदबाज बनेंगे जो वनडे में विकेटों का शतक पूरा करेंगे। हालांकि वह इस प्रारूप में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज की लिस्ट में मोहम्मद शमी की बराबरी कर लेंगे। वहीं स्पिन खिलाड़ियों में सबसे तेज विकेटों का शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में टॉप पर काबिज हो जायेंगे।
और पढ़ें: IPL 2020: करोड़ों में बिके इन खिलाड़ियों को शायद ही मिले खेलने का मौका, जानें क्या है कारण
अगर कुलदीप यादव रविवार को 1 विकेट ले लेते हैं तो वह मोहम्मद शमी के साथ 55 मैचों में विकेटों का सैकड़ा पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जायेंगे।
इससे पहले विशाखापट्टनम में कुलदीप यादव ने भारत के लिए दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बनने का सम्मान हासिल किया था। कुलदीप ने इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 21 सितंबर 2017 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह अंडर-19 क्रिकेट में भी हैट्रिक ले चुके हैं।
और पढ़ें: मैदान पर लौटते ही मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, 39 गेंद में जड़े 83 रन, लगाये 7 चौके, 5 छक्के
वनडे में भारत के लिए अभी तक कुलदीप के अलावा चेतन शर्मा, कपिल देव, और मोहम्मद शमी ही हैट्रिक ले सके हैं। टेस्ट में भारत के लिए तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है जिनमें हरभजन सिंह, इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में दीपक चहर इकलौते भारतीय हैं जिन्होंने हैट्रिक ली है।
और पढ़ें: IPL Auction: पूरा हुआ सुशांत सिंह राजपूत का सपना, 'काई पो छे' के अली को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
इनमें से कोई भी गेंदबाज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रारूप में दूसरी बार हैट्रिक नहीं ले सका सिर्फ कुलदीप ही यह करने में सफल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
