अभी तय नहीं है एशिया XI के लिये विराट कोहली का खेलना, इस बात पर करेगा निर्भर
नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मार्च में अपने देश के संस्थापक शेख मुजीब उर रहमान की जन्म शताब्दी के मौके पर 2 मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन किया है, जिसमें एशिया इलेवन बनाम वर्ल्ड इलेवन की टीमें भिड़ेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस मैच में भाग लेने के लिये कप्तान विराट कोहली समेत 6 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल करने के लिये नाम भेजा है। यह सभी खिलाड़ी एशिया एकादश का हिस्सा बनेंगे। हालांकि बीसीसीआई ने शुक्रवार को साफ किया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित इस मुकाबले में भाग लेने का फैसला अभी भी पूरा नहीं हुआ है।
और पढ़ें: PSL 2020: सस्पेंड करने के बाद पीसीबी ने उमर अकमल से मांगे पैसे वापस, जानें क्या है मामला
बीसीसीआई ने साफ किया कि इन मैचों में भाग लेने का फैसला खिलाड़ी के कार्यभार प्रबंधन के अनुसार किया जायेगा और इसका फैसला खिलाड़ी खुद करेंगे कि उन्हें इसमें खेलना है या नहीं।
और पढ़ें: IND vs NZ, 2nd Test: अश्विन या जडेजा, रवि शास्त्री ने बताया दूसरे टेस्ट में किसे मिल सकता है मौका

मैचों के बीच भारतीय टीम का शेड्यूल रहेगा बिजी
बीसीसीआई ने साफ किया कि भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित दूसरे खिलाड़ियों के एशिया एकादश की टीम में खेलने का फैसला वर्कलोड मैनेजमेंट के अनुसार किया जायेगा। बीसीबी ने एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच दो टी20 मैचों की श्रृंखला करने का फैसला किया है । बांग्लादेश ने एशिया एकादश की जिस टीम की घोषणा की उसमें विराट कोहली समेत 6 भारतीय भी शामिल है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 21 और 22 मार्च को कोहली को एक मैच के लिए टीम में शामिल किया है लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

6 मार्च को वापस लौटेगी टीम इंडिया
6 हफ्ते के लंबे दौरे के बाद भारतीय टीम 6 मार्च को न्यूजीलैंड से वापस लौटेगी जिसके बाद उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहले मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जायेगा लेकिन अभ्यास के नजरिये से टीमें 10 मार्च को ही इकट्ठा हो जायेंगी।
सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में 15 मार्च जबकि तीसरा कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल भी 29 मार्च से शुरू हो रहा है।

सीरीज से पहले होगी खिलाड़ियों के वर्कलोड की समीक्षा
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य चिकित्सा परीक्षण और 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के मद्देनजर वर्कलोड मैनेजमेंट की समीक्षा से गुजरना होगा।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 10 खिलाड़ियों की सूची मांगी थी और हमें वहां पांच खिलाड़ियों को भेजने की संभावना है। अभी तक हमने किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों को कार्यभार प्रबंधन के परीक्षण से गुजरना होगा। इसके बाद ही हम खिलाड़ियों के नाम देंगे।'

जानें क्या कहता है BCCI का नियम
बीसीसीआई ने हमेशा कहता रहा है कि नियमित रूप से खेलने वाला कोई भी शीर्ष खिलाड़ी अगर ब्रेक चाहता है, तो उसे निश्चित रूप से शारीरिक रूप से स्वस्थ होने का समय दिया जाएगा।
एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘अब यह कोहली पर निर्भर करेगा कि वह इसके लिये सहमति देते हैं या नहीं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आईपीएल में काफी यात्रा करनी होती है। इसके खत्म होने के बाद दूसरे देशों के साथ कई टी20 श्रृंखलाएं है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
