PSL 2020: सस्पेंड करने के बाद पीसीबी ने उमर अकमल से मांगे पैसे वापस, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग में फिक्सिंग मामले में आरोप झेल कर सस्पेंड चल रहे बल्लेबाज उमर अकमल को अब एक और बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रैंचाइजी क्वैटा ग्लैडिएटर्स ने सस्पेंशन की वजह से टूर्नामेंट से बाहर चल रहे उमर अकमल से अपनी फीस की बकाया रकम वापस मांग ली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उमर अकमल को एंटी करप्शन टीम की जांच रिपोर्ट आने तक के लिये निलंबित कर दिया है, जिसके चलते वह पीएसएल के इस सीजन में क्वैटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से मैच नहीं खेल पा रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ, 2nd Test: अश्विन या जडेजा, रवि शास्त्री ने बताया दूसरे टेस्ट में किसे मिल सकता है मौका
उल्लेखनीय है कि उमर अकमल पर मैच फिक्सिंग के लिये कॉन्टैक्ट करने पर बोर्ड को जानकारी न देने का आरोप है, जिसके बाद पीसीबी ने जांच पूरी होने तक उमर अकमल पर मैच खेलने से बैन लगा दिया है।
और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली की तरह खराब दौर से गुजरे थे गौतम गंभीर, बताया- कैसे वापस मिली फॉर्म

क्वैटा ग्लैडियटर्स ने मांगी बकाया रकम
निलंबन की वजह से उमर अकमल पीएसएल में नहीं खेल पा रहे हैं। जिसके बाद फ्रैंचाइजी क्वैटा ग्लैडिएटर्स ने अपनी रकम वापस मांगी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उमर अकमल को लीग में चयन के बाद फ्रैंचाइजी ने बाकी खिलाड़ियो तरह अकमल को भी उनके कॉन्ट्रैक्ट का 70 फीसदी पैसा एडवांस पे कर दिया था।
सूत्र के मुताबिक, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब उनसे वो रकम वापस लौटाने के लिए कहा है। उमर अब पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है।'

क्या कहता है पीएसल का नियम
आधिकारिक सूत्र ने इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान सुपर लीग के नियम के अनुसार विदेशी खिलाड़ियों समेत फ्रेंचाइजी टीम के सभी खिलाड़ियों को करार का 70 फीसदी हिस्सी मैच टूर्नामेंट से पहले दे दिया जाता है जबकि बचा हुआ 30 फीसदी हिस्सा पीएसएल खत्म होने के बाद दिया जाता है। ऐसे में उमर अकमल को भी पहले ही पैसे दिये जा चुके थे।
इस सीजन न खेल पाने की स्थिति में क्वैटा ग्लैडिएटर्स ने अपना पैसा वापस मांग लिया है।

पीसीबी कर रही है भ्रष्टाचार की जांच, आरोपों में घिरे उमर अकमल
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीसीबी पीएसएल में भाग लेने वाले अपने सभी खिलाड़ियों को चेक के जरिये पूरी रकम पहुंचाई जाती है। ताकि यह तय किया जा सके कि सभी खिलाड़ियों तक पूरी रकम पहुंच गई है। इसके बाद बोर्ड वो रकम फ्रेंचाइजी टीमों के शेयर से एडजस्ट कर लेता है।
आपको बता दें कि सभी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट की रकम को पीसीबी डायरेक्ट हैंडल करता है। जिससे कि सभी खिलाड़ियों को समय पर उनका पैसा मिल जाए।
उमर अकमल अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार चुके हैं। उन पर पीएसएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग के लिए हामी भरने का आरोप है। उमर के करीबी एक सूत्र ने बताया है कि उन्होंने एक बड़े वकील को इसके लिए हायर किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
