IND vs NZ, 2nd Test: अश्विन या जडेजा, रवि शास्त्री ने बताया दूसरे टेस्ट में किसे मिल सकता है मौका
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शनिवार से क्राइस्टचर्च के हेडिंग्ले मैदान पर शुरु हो रहा है। मैच से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मीडिया से बात की और पहले मैच में मिली हार को आंख खोलने वाला बताया। इतना ही नहीं शनिवार को होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में क्या-क्या बदलाव कर सकती है इस पर भी बात की। पहले टेस्ट मैच में भारत के लिये 5 विकेट हासिल करने वाले इशांत शर्मा एक बार फिर से टखने में चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं तो वहीं पृथ्वी शॉ भी पैर की सूजन के चलते गुरुवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं ले पाये थे।
और पढ़ें: IND vs NZ: कपिल देव ने बताया कैसे जसप्रीत बुमराह को मिलेगी पुरानी फॉर्म, दिये टिप्स
मीडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम को वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली हार ने आंखे खोलने का काम किया है, जिसकी वजह से अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली की तरह खराब दौर से गुजरे थे गौतम गंभीर, बताया- कैसे वापस मिली फॉर्म

वेलिंगटन में हर विभाग फेल हुई थी भारतीय टीम
भारतीय टीम को सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद विराट सेना अब शनिवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी की कोशिश करेगी। भारतीय टीम की हार के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि वेलिंगटन में कीवी टीम के मुकाबले हम हर विभाग में कमतर साबित हुए।
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्य कोच ने कहा, 'हम पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से नकार कर दिए गए थे, लेकिन मुझे हमेशा से लगता है कि इस तरह की चीजें होना कई बार अच्छा होता है। इससे आपकी मानसिकता खुलती है।'

अश्विन-जडेजा के मौके पर जानें क्या बोले रवि शास्त्री
शनिवार को प्लेइंग इलेवन में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को शामिल करने का संकेत देते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि इस पर फैसला कल मैच से पहले ही किया जाएगा। हालांकि उन्होंने काफी संकेत दिया कि टीम रविंद्र जडेजा के साथ मैदान पर उतर सकती है।
उन्होंने कहा, ‘आप परिस्थितियों को देखते हो और यह भी पता करते हो कि गेंद कितनी स्पिन लेगी। अश्विन विश्वस्तरीय गेंदबाज है लेकिन मुझे लगता है कि वह अपनी बल्लेबाजी से निराश होंगे।'

प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं 3 बदलाव
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर बात करें तो टीम में 3 बदलाव किये जा सकते हैं। ईशांत शर्मा के चोटिल होने की स्थिति में उमेश यादव को मौका मिल सकता है जबकि पृथ्वी शॉ के अनफिट होने की दशा में शुबमन गिल को पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है। वहीं टीम में रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया जा सकता है। रवि शास्त्री ने खुद इस बात का इशारा अपनी बात के दौरान किया, हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि इसका फैसला शनिवार को खेल शुरु होने से पहले ही किया जायेगा।
वहीं विराट कोहली अपनी टीम में जसप्रीत बुमराह को आराम देकर नवदीप सैनी को भी मौका दे सकते हैं।

बुमराह-शमी से नाखुश रहे मुख्य कोच
वहीं, पेसर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का पहले मैच में खराब प्रदर्शन भी चिंता का विषय है। उनकी लेंथ सही नहीं थी और वे पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी समेटने में नाकाम रहे थे।
भारत की संभावित प्लेइंग-XI: मयंक अग्रवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
