बासित अली ने ग्रांट फ्लॉवर पर दिया शर्मनाक बयान, कहा- तुम यूनिस को सिखाओ इस लायक नहीं
नई दिल्ली। क्रिकेट में विवादों का दूसरा नाम पाकिस्तान क्रिकेट है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच और जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी ग्रांट फ्लॉवर ने दावा किया था कि अपनी कोचिंग के दौरान जब वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को कुछ सुझाव दे रहे थे तो उन्होंने गुस्से में उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया था। हालांकि पीसीबी के एक अधिकारी ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यूनिस खान ने मजाक में ऐसा किया था और वो चाकू मक्खन काटने वाला था।
और पढ़ें: जोश हेजलवुड ने बताया क्यों विराट कोहली को स्लेज करने से डरती है कंगारू टीम
उल्लेखनीय है कि यूनिस खान ने हाल ही में पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच का पदभार संभाला है और इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ पहुंचे हुए हैं। वहीं पाकिस्तान के एक और दिग्गज खिलाड़ी बासित अली ने इस मामले को लेकर शर्मशार कर देने वाला बयान दिया है।
और पढ़ें: इयान बिशप ने बताया करियर में सबसे मुश्किल बल्लेबाज का नाम, बताया कौन था वो भारतीय खिलाड़ी

फ्लॉवर को नहीं था यूनिस खान को सलाह देने का हक
बासित अली का मानना है कि भले ही ग्रांट फ्लॉवर टीम के बल्लेबाजी कोच थे लेकिन वह यूनिस खान को सिखा सकें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं था।
उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट इतना बुरा नहीं है कि ग्रांट फ्लावर जैसे कोच यूनिस खान को सुझाव देते। यह यूनिस की महानता थी कि वह फ्लावर को सुने।'

यूनिस खान को सिखाना था मुश्किल
जिम्बाब्वे के फ्लावर से तब पूछा गया कि उनके कोचिंग करियर के दौरान उन्हें किन मुश्किल खिलाड़ियों से सामना करना पड़ा तो 49 वर्षीय कोच ने यूनिस से जुड़ी घटना याद की। वह 2014 से 2019 तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच रहे थे. फ्लावर इस समय श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच हैं।
उन्होंने ‘फॉलोइंग ऑन क्रिकेट पोडकास्ट' पर अपने भाई एंडी और मेजबान नील मैंथोर्प के साथ बातचीत में कहा, 'यूनिस खान...उन्हें सिखाना काफी कठिन है। मुझे ब्रिस्बेन की एक घटना याद है, टेस्ट मैच के दौरान सुबह के नाश्ते पर मैंने उसे कुछ बल्लेबाजी सलाह देने की कोशिश की...लेकिन उसे मेरी सलाह अच्छी नही लगी और वह चाकू मेरी गर्दन तक ले आया, मिकी आर्थर साथ ही बैठे थे, जिन्हें बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा।'

2016 में हुई थी यह घटना
यूनिस को हाल में इंग्लैंड के दौरे के लिये पाकिस्तानी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया। उन्होंने पाकिस्तान के लिये 118 टेस्ट में 52.05 के औसत से 10,099 रन बनाये हैं।
यह घटना 2016 में ब्रिस्बेन में पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के शुरूआती टेस्ट के दौरान हुई थी जिसमें यूनिस पहली पारी में शून्य पर आउट हो गये थे और फिर दूसरी पारी में 65 रन बनाने में सफल रहे थे। उन्होंने इस दौरे का अंत तीसरे टेस्ट में 175 रन की नाबाद पारी के साथ किया था। पाकिस्तान हालांकि इस तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला को 0-3 से गंवा बैठा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
