For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इयान बिशप ने बताया करियर में सबसे मुश्किल बल्लेबाज का नाम, बताया कौन था वो भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन हमेशा से सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी और उनकी तकनीक के फैन रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान नासिर हुसैन ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब भी उनका मैच भारत के खिलाफ होता था तो रणनीति बनाने के लिये कई मीटिंग होती थी। इसमें से कुछ मीटिंग सिर्फ भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को आउट करने के लिये बनाई जाती थी।

नासिर हुसैन ने बताया कि करियर के दौरान कई बार उनकी टीम को सचिन तेंदुलकर की शानदार तकनीक के चलते आउट करने के लिये कई बैठकें करनी पड़ती थी। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में संन्यास लेने से पहले करीब 2 दशक तक भारतीय क्रिकेट पर दबदबा बनाया हुआ था और इस दौरान क्रिकेट के हर प्रारूप में बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम किये।

और पढ़ें: किरन मोरे का खुलासा, सुनील गावस्कर से डरती थी पूरी भारतीय टीम

पुराने दिनों को याद करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, 'जब मैं सर्वकालिक बल्लेबाजों के बात करता हूं तो सचिन तेंदुलकर की तकनीक शानदार थी। जब मैं इंग्लैंड का कप्तान था तो मुझे याद नहीं कि हम सिर्फ तेंडुलकर को आउट करने पर चर्चा के लिए कितनी टीम बैठकें किया करते थे।'

आईसीसी की ओर से आयोजित किये गये पोडकास्ट 'क्रिकेट इनसाइड आउट' के ताजा पोडकास्ट में नासिर हुसैन पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप और एलमा स्मिट से बात कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की।

और पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया टीम का ऐलान, इन 13 खिलाड़ियों को मिली जगह

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, पूरी दुनिया के सभी हिस्सों में रन बनाना तकनीक है और मैं उसे पसंद करता हूं जो सहज ढंग से खेलते हैं और गेंद को बल्ले पर आने देते हैं।मेरे हिसाब से केन विलियमसन के पास मौजूदा दौर में बहुत अच्छी तकनीक है, वह गेंद को सहज ढंग से देरी से खेलता है। टी20 क्रिकेट के कारण खिलाड़ी वर्तमान में काफी आक्रामक खेलते हैं, विलियमसन सभी तीनों प्रारूपों में खेल सकता है और प्रत्येक के हिसाब से अपने खेल को बदल सकता है।'

वहीं नासिर हुसैन की बात से सहमति जताते हुए इयान बिशप ने भी कहा कि उन्होंने अपने करियर में जितने भी बल्लेबाजों को गेंदबाजी की, उसमें सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करना सबसे कठिन था।

और पढ़ें: 'महान खिलाड़ियों से तुलना के लायक नहीं बाबर आजम', भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान

उन्होंने कहा, 'मैंने अपने करियर में जिन बल्लेबाजों को गेंदबाजी की थी, उनमें से सचिन तेंडुलकर एक थे जिन्हें गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल होता था। वह हमेशा 'स्ट्रेट लाइन' में हिट किया करते थे।'

Story first published: Sunday, July 5, 2020, 14:15 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+