वो 6 खिलाड़ी जिनके सामने ब्रैड हॉग के छूट जाते थे पसीने, विराट-धोनी शामिल नहीं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन में चली गई है, इसके चलते आम लोगों समेत खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी भी अपने घरों में मौजूद हैं। हालांकि बावजूद इन सबके यह सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ जुड़े हुए हैं। लॉकडाउन के दिनों में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले खिलाड़ियों में से एक नाम ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रैड हॉग का भी है जो कि आये दिन फैन्स के साथ अपने पुराने दिनों को याद करके रोज नये खुलासे करते हैं।

और पढ़ें: 'धोनी को टीम में दोबारा शामिल करना मुश्किल', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने संन्यास पर दिया बड़ा बयान

हाल ही में ब्रैड हॉग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उन 6 खिलाड़ियों के नाम लिया है जिनके सामने गेंदबाजी करने में उनके पसीने छूट जाते थे।

और पढ़ें: घर बैठे सीख सकते हैं धोनी और विराट जैसी बैटिंग, यह 4 प्लैटफॉर्म दे रहे हैं ऑनलाइन क्लासेज

इन 6 खिलाड़ियों के सामने हॉग के छूट जाते थे पसीने

इन 6 खिलाड़ियों के सामने हॉग के छूट जाते थे पसीने

हैरानी की बात यह है कि ब्रैड हॉग ने इस लिस्ट में कई भारतीय बल्लेबाजों का नाम लिया लेकिन मौजूदा समय की रन मशीन विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम नहीं लिया।

ब्रैड हॉग ने अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया,' करियर के दौरान जिन बल्लेबाजों ने मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया उनमें क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और ग्लेन मैक्सवेल हैं।

हॉग ने बताया क्यों नहीं धोनी-कोहली का नाम शामिल

हॉग ने बताया क्यों नहीं धोनी-कोहली का नाम शामिल

अपने वीडियो में ब्रैड हॉग ने जिन 6 खिलाड़ियों का नाम लिया उसमें विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम न देखकर कई फैन्स ने हैरानी जताते हुए उनसे इन खिलाड़ियों के न होने पर सवाल पूछ लिया।

इसके जवाब में हॉग ने कहा,' मैंने जो लिस्ट बनाई है वह उन बल्लेबाजों के नाम की है जिन्होंने मेरे दिमाग के साथ खेला और अच्छी गेंदबाजी के बावजूद उन्होंने मुझे परेशान किया। इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों के लिये फील्डिंग सेट करना भी मुश्किल होता था, जिसकी वजह से यह काफी रोचक है।'

पावरप्ले में गेंदबाजी करने वाले आईपीएल के 7 बेस्ट बॉलर

पावरप्ले में गेंदबाजी करने वाले आईपीएल के 7 बेस्ट बॉलर

इस दौरान ब्रैड हॉग ने उन 7 खिलाड़ियों का नाम भी बताया जो कि पावरप्ले के दौरान आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाज साबित हुए। इस लिस्ट में 3 तेज गेंदबाज, 3 स्पिन गेंदबाज और 1 ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि ब्रैड हॉग की इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों का नाम नहीं है।

ब्रैड हॉग ने आईपीएल के दौरान पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करने वाले 7 खिलाड़ियों का नाम बताते हुए कहा,' जहीर खान, मुनफ पटेल, मोर्ने मोर्केल, सुनील नरेन, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन और शेन वाटसन आईपीएल के इतिहास में बेस्ट पावरप्ले गेंदबाज हैं।'

ऐसा रहा है आईपीएल में करियर

ऐसा रहा है आईपीएल में करियर

उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग में ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिये खेल चुका है और उन्होंने यह लिस्ट आईपीएल में खेले गये मैचों के अनुभव को लेकर ही बनाई है।

ब्रैड हॉग ने अपने आईपीएल करियर के दौरान 21 मैच खेले हैं और 7.47 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट हासिल किये हैं।

Story first published: Saturday, April 11, 2020, 19:01 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+