IPL 2019 : रिटायरमेंट के सवाल पर मुंबई इंडियंस के युवराज सिंह ने की बड़ी घोषणा
नई दिल्ली। कहते हैं शेर भले ही भूढ़ा हो जाए, लेकिन वह शिकार करना नहीं भूलता। यह कहावत इस समय भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पर एकदम सटीक बैठती है। युवराज ने आईपीएल सीजन के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 गेदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चाैके व तीन छक्के शामिल रहे। पिछले लंबे समय से अटकले लगाई जा रही हैं कि युवराज अब कभी भी संन्यास ले लेगें। इस बीच युवराज ने खुद मैच के बाद बताया कि वह कब और किन हालातों में संन्यास की घोषणा करेंगे।

कही ये बात
'सिक्सर किंग' युवराज ने प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान कहा कि मेरे लिए पिछले 2 साल उतार-चढ़ाव से भरे थे। इस दाैरान मैं तय नहीं कर पाया कि मुझे क्या करना है। जब मैंने आत्मनिरीक्षण किया तो पाया कि मैं अभी भी खेल का आनंद ले रहे हैं, ठीक वैसे ही जब वो अंडर-16 क्रिकेटर थे और मैंने राष्ट्रीय टीम में चयन के बारे में नहीं सोचा था। 37 साल के युवराज ने आगे कहा कि मुझे इस खेल से प्यार है इसलिए मैं खेलता हूं। जब तक मुझे खेलने में आनंद आता रहेगा मैं तब तक खेलूंगा। उस वक्त मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं इंडिया के लिए खेल रहा हूं, बल्कि ऐसा लगता है कि जैसे मैं आज भी अंडर-14 या अंडर-16 के लिए खेल रहा हूं। '
IPL 2019 : मुंबई इंडियंस ने बताया कब मैदान में वापसी कर पाएंगे चोटिल जसप्रीत बुमराह

सचिन ने समझा युवराज को
बाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर से इस बारे में बात की थी। सचिन उनकी स्थिति को समझ पा रहे थे, कि वह अपने करियर के अंत में कैसा महसूस कर रहे होंगे। युवराज ने कहा कि मेरी सचिन से बातचीत होती रहती है। वह मुझे समझ पाते हैं क्योंकि वह भी ऐसे वक्त से गुज़रे हैं। उनसे बात करके मुझे अच्छा महसूस होता है। उन्होंने आखिर में कहा कि वह इसलिए खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें क्रिकेट खेलने में बेहद मजा आ रहा है।

अर्धशतकीय पारी नहीं दिला पाई जीत
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिषभ पंत के नाबाद 78 रनों पर 6 विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की बैटिंग लड़खड़ा गई, लेकिन चाैथे नंबर पर आए युवराज ने तेजी से रन बटाैरकर जीत की आस दिलाई, पर पूरी टीम 19.2 ओवर में 176 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली ने यह मुकाबला 37 रनों से जीता।
IPL 2019: आंद्रे रसेल के तूफान में केकेआर ने बनाया सनराइजर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
