ENG vs WI, 2nd Test: रोस्टन चेज के पंजे में सिमटा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज को लगा शुरुआती झटका

नई दिल्ली। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों का दम दिखाई दे रहा है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिये थे। वहीं दूसरे दिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने जबरदस्त दम दिखाया। हालांकि आखिरी सेशन में कैरिबियाई टीम ने रोस्टन चेज के 5 विकेट की बदौलत वापसी की और इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 469 रनों से पारी घोषित की।

वहीं 469 रनों का पीछा करने उतरी कैरिबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दिन का खेल खत्म होने तक 32 रन बनाकर 1 विकेट खो दिये हैं। सैम कुरैन ने जॉन कैम्पबेल को LBW करके वापस पवेलियन भेज दिया।

ENGLAND vs WESTINDIES, LIVE SCORE: लाइव स्कोर देखने के लिये यहां पर क्लिक करें

दूसरे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड के लिये सलामी बल्लेबाज डॉमनिक सिब्ले और बेन स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिये मैनचेस्टर के मैदान पर दूसरी सबसे लंबी साझेदारी करते हुए 260 रन जोड़े। रोस्टन चेज ने डॉमनिक सिब्ले को 120 के निजी स्कोर पर केमार रोच के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। डॉमनिक सिब्ले ने इंग्लैंड के लिये सबसे धीमा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरा स्थान हासिल किया। डॉमनिक सिब्ले ने 312 गेंदों में 4 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया जो कि इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे धीमा शतक है। इससे पहले माइकल एथर्टन ने साल 2000-2001 के दौरान कराची में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 317 गेंदों में शतक लगाया था।

सिब्ले के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स ने ओलि पोप के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन पोप महज 7 रन बनाकर चेज का चौथा शिकार बनें और LBW होकर वापस पवेलियन लौट गये। यहां से बटलर और बेन स्टोक्स की पारी को संभाला। जहां बेन स्टोक्स ने अपने करियर का 10वां शतक पूरा करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। बेन स्टोक्स ने 356 गेंदों का सामना करते हुए 176 रनों की पारी खेली जिसमें 17 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं।

और पढ़ें: 2nd Test ENG vs WI: जेसन होल्डर की कप्तानी के दीवाने हुए सचिन तेंदुलकर, जानें क्या कहा

395 के कुल स्कोर पर बेन स्टोक्स को केमार रोच ने डॉवरिच के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। अगली ही गेंद पर रोच ने बल्लेबाजी करने आये क्रिस वोक्स को शाई होप के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को 7वां झटका दिया। इस मैच में दूसरी बार हुआ जब कोई गेंदबाज हैट्रिक चांस पर था। इंग्लैंड ने अभी पारी में 31 रन ही जोड़े थे कि कप्तान जेसन होल्डर ने जोस बटलर को 40 रन के निजी स्कोर पर आउट करके वापस पवेलियन भेज दिया। वहीं महज 3 रन के बाद रोस्टन चेज ने सैम कुरन को आउट करके इंग्लैंड को 9वां और अपना 5वां विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे मैच से हटे कगिसो रबाडा, जानें क्यों नहीं खेलेंगे

उल्लेखनीय है कि सीरीज में 1-0 की बढ़त से पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम के लिये शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम ने महज 29 रनों पर 2 विकेट खो दिये थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम के लिये जो रूट और डॉम सिब्ले ने पारी को आगे बढ़ाया। जो रूट और सिबले ने 52 रन की साझेदारी की लेकिन अल्जारी जोसेफ की गेंद पर दूसरी स्लिप में होल्डर को कैच देकर रूट पवेलियन लौट गए। उस समय स्कोर तीन विकेट पर 81 रन था।

Story first published: Friday, July 17, 2020, 17:54 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+