IND vs NZ: आकाश चोपड़ा ने रहाणे को कप्तान बनाने पर उठाये सवाल, पूछी सेलेक्ट करने की वजह

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत भारत और न्यूजीलैंड की टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसके लिये बीसीसीआई ने शुक्रवार को ही 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। चयनकर्ताओं ने इस टेस्ट सीरीज के लिये विराट कोहली को पहले टेस्ट से आराम दिया है तो वहीं पर अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी हैं। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिये कई नये खिलाड़ियों को मौका दिया है, हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे के चयन को लेकर सवाल उठाये हैं। आकाश चोपड़ा ने सवाल पूछते हुए कहा कि अजिंक्य रहाणे की टीम में खुद के लिये जगह बनाना मुश्किल था ऐसे में उन्हें टीम का कप्तान बनाना समझ से परे है।

और पढ़ें: क्या T20 WC फाइनल में टॉस से ही तय हो जायेगा वर्ल्ड चैम्पियन, जानें क्या बोले कप्तान एरॉन फिंच

बीसीसीआई ने अजिंक्य रहाणे को सिर्फ पहले मैच के लिये कप्तान सौंपी है, वहीं पर दूसरे मैच में विराट कोहली की वापसी के साथ ही वह दोबारा से उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा को कप्तान बनाये जाने के बाद उम्मीद लगायी जा रही थी कि टेस्ट क्रिकेट में भी वह पहले मैच में भी कप्तानी संभालेंगे, लेकिन चयनकर्ताओं ने इस दिग्गज खिलाड़ी को पूरी सीरीज से आराम दे दिया है।

और पढ़ें: क्या स्प्लिट कैप्टेंसी से बढ़ेगी भारत की मुश्किल, रोहित-कोहली को लेकर पूर्व पाक कप्तान ने दिया बड़ा बयान

रहाणे के चयन पर आकाश चोपड़ा ने उठाये सवाल

रहाणे के चयन पर आकाश चोपड़ा ने उठाये सवाल

आकाश चोपड़ा ने भले ही अजिंक्य रहाणे को कप्तानी दिये जाने पर सवाल खड़े किये हैं लेकिन उन्होंने खुशी जताई है कि उन्हें मौका मिला है। उनका टेस्ट औसत पिछले दो सालों में काफी गिर गया है लेकिन अब वो अच्छी पारियों खेलकर वापसी कर सकते हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'आपने अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया है पर सच तो यह है कि इंग्लैंड की सीरीज में जिस तरह का उनका प्रदर्शन रहा था उसके बाद उनके टीम में जगह बनाने को लेकर भी सवाल थे। अगर सीरीज का आखिरी मैच खेला गया होता तो शायद उन्हें बाहर बिठाया गया होता। मुझे अजिंक्य रहाणे काफी पसंद हैं पर सच्चाई यह है कि उनका औसत लगातार नीचे गिर रहा है। पिछले 2 सालों में उनकी औसत 20 की रही है जिसमें सिर्फ एक बार अच्छी पारी है वरना यह आंकड़ा और भी गिर चुका होता।'

रहाणे के लिये जरूरी है यह सीरीज

रहाणे के लिये जरूरी है यह सीरीज

आकाश चोपड़ा का मानना है कि लॉर्डस में रहाणे ने जिस तरह का अर्धशतक लगाया है उसने उनकी औसत गिरने से रोक दिया। रहाणे का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली यह सीरीज उनके करियर के लिये काफी अहम साबित होने वाली है और वो रन बनाकर करियर बचा सकते हैं।

उन्होंने कहा,'अगर उन्होंने लॉर्ड्स में अर्धशतक नहीं लगाया होता तो हम अजिंक्य रहाणे के रिप्लेसमेंट पर भी बात कर रहे होते। अगर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई होती तो अजिंक्य रहाणे को नोटिस दे दिया गया होता। लेकिन फिलहाल उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। यह रहाणे के लिये काफी जरूरी सीरीज होने वाली है। वह इस सीरीज में कप्तान के तौर पर तो उतरेंगे ही लेकिन उन पर रन बनाने का भी दबाव होगा। उनकी बल्लेबाजी के स्टैंडर्ड के हिसाब से यह औसत से भी नीचे रहा और सही मायनों में किसी भी स्टैंडर्ड के हिसाब से काफी खराब रहा।'

जानें कैसी है भारत की टेस्ट टीम

जानें कैसी है भारत की टेस्ट टीम

भारत की टेस्ट टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

विराट कोहली दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे और टीम की अगुवाई करेंगे।

Story first published: Saturday, November 13, 2021, 22:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+