IND vs WI: 10 साल बाद दोहराया जबरदस्त संयोग, कोहली इस बार भी बने हीरो

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को कटक वनडे मैच में 4 विकेट से हराकर एक रोमांचक मुकाबला जीत लिया है। इस मैच में विंडीज ने भारत को जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको कोहली की अगुवाई में टीम ने 8 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज भी भारत ने 2-1 से जीत ली है। भारत की इस शानदार जीत में एक बार फिर टॉप ऑर्डर ने भूमिका निभाई जिसमें टॉप थ्री बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। इन बल्लेबाजों में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर विराट कोहली के नाम रहा जिन्होंने 81 गेंदों पर 85 रनों की निर्णायक पारी खेली।

जीत गया भारत

जीत गया भारत

इसके अलावा लोकेश राहुल ने 77 और रोहित शर्मा ने 63 रनों का योगदान दिया। एक समय मध्यक्रम के फिर से अहम मौके पर ढेर होने के बाद भारत संकट की स्थिति में आ गया था लेकिन निचले क्रम पर जडेजा और शार्दुल की उपस्थिति भारत के लिए वरदान साबित हुई और एक मुश्किल होते जा रहे मुकाबले में भारत अंतिम विजेता बनकर उभरा। जडेजा ने 31 गेंदों पर 39 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं ठाकुर 6 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

10 साल बाद का अद्भुद संयोग

10 साल बाद का अद्भुद संयोग

यह भारत के लिए दशक का अंतिम मैच था जिसमें जबरदस्त संयोग का दोहराव हुआ है। भारत ने पिछले दशक की जो अंतिम जीत हासिल की थी उसमें भी जीत के लिए 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था जबकि इस दशक की अंतिम जीत भी भारत को 316 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए प्राप्त हुई। दोनों ही बार कोहली जीत के कॉमन नायक रहे। भारत और श्रीलंका के बीच 24 दिसंबर 2009 को पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच खेला गया था जिसमें लंका ने पहले बैटिंग करते हुए 315 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 48.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। तब गंभीर ने 150 रनों की पारी खेली थी जबकि कोहली ने भी 107 रन बनाए थे।

डेल स्टेन ने बताए अपने तीन पसंदीदा बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज का नाम

300 प्लस स्कोर का पीछा करते हुए 17वीं जीत

300 प्लस स्कोर का पीछा करते हुए 17वीं जीत

यह पिछले दशक में भारत की अंतिम जीत थी क्योंकि 27 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था। अब 10 साल बाद वैसा ही संयोग दोहराया गया जहां भारत को उतना ही लक्ष्य मिला, कोहली जीत के हीरो रहे और 48वें ओवर में जीत मिली। यह भारत की 300 प्लस स्कोर का पीछा करते हुए 17वीं जीत थी जो किसी भी टीम की तुलना में सबसे ज्यादा है। इसके बाद इंग्लैंड का नंबर आता है जिसने 11 जीत हासिल की हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को ऐसी 10-10 जीत नसीब हुई हैं।

Story first published: Sunday, December 22, 2019, 22:46 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+