चेन्नई। आज भारत और इंग्लैंड की बीच में 5वां और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है, इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी आर्म में काला बैंड बांधकर खेल रहे हैं।
इस तरह से वो सभी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं, मैच शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।
आपको बता दें आज के मैच में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारत पहले ही इस सीरीज को जीत चुका है।
जयललिता को लोग 'अम्मा' कहते थे
मालूम हो कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वो 77 दिनों से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं। उनके जाने के बाद से पूरा राज्य इस समय गमगीन है। तमिलनाडु में जयललिता को लोग 'अम्मा' के नाम से संबोधित करते थे।
#TeamIndia & @englandcricket pay homage to the passing away of former TN CM J Jayalalithaa Ji #INDvENG pic.twitter.com/iVx4BiMxRG
— BCCI (@BCCI) 16 December 2016