IND vs NZ: वो 5 कारण जिनकी वजह से वेलिंगटन में हारी 'विराट सेना', 10 विकेट से जीता न्यूजीलैंड
नई दिल्ली। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर गेंदबाजों की मददगार पिच पर भारतीय टीम के बल्लेबाज चल नहीं पाये और लगातार दोनों पारियों में फ्लॉप प्रदर्शन के चलते आसानी से मैच को हार गये। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत वेलिंगटन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 2013 के बाद से भारतीय टीम को मिली यह अब तक की सबसे बड़ी हार है। वहीं इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी जीत का शतक भी पूरा कर लिया। जीत का शतक पूरा करने में कीवी टीम को 441 मैचों का इंतजार करना पड़ा।
और पढ़ें: 1st Test: ट्रेंट बोल्ट का खुलासा, बताया किस प्लान के तहत पुजारा-कोहली को किया आउट
वहीं भारतीय टीम ने अपनी जीत का शतक 2009 में पूरा कर लिया था। उसे जीत का शतक पूरा करने में 432 मैच लगे थे। पहली पारी में 165 पर ऑल आउट होने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में भी 191 रन पर ढेर हो सकी और कीवी टीम के सामने जीत के लिये 9 रन का लक्ष्य रखा। कीवी टीम ने इसे महज 10 गेंदों में हासिल कर लिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया- वेलिंगटन में कहां हारी टीम
आइये नजर डालते हैं उन 5 कारणो पर जिनकी वजह से कीवी टीम के हाथों भारतीय टीम को पिछले 7 साल में मिली सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा:

विराट कोहली-चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शो
दुनिया की सबसे मजबूत बल्लेबाजी टीमों में से एक भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों का जादू वेलिंगटन टेस्ट में देखने के नहीं मिल सका। भारतीय बल्लेबाज दोनों ही पारियों में 200 का आंकड़ा छू पाने में नाकाम रही और कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बैकबोन माने जाने वाले कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा दोनों पारियों में नहीं चल सके और भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर ढह गया।
विराट कोहली ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में केवल 19 रन बना पाएं। वहीं पुजारा दोनों ही पारी में केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए।

सलामी जोड़ी से नहीं मिल पाई मजबूत शुरुआत
वेलिंगटन टेस्ट के दौरान भारत के हारने की सबसे बड़ी वजह यह भी रहा कि रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालने वाले पृथ्वी शॉ वो शुरुआत देने में नाकाम रहे जिसकी भारत को दरकार थी। वनडे सीरीज की ही तरह टेस्ट सीरीज में भी मयंक और शॉ की जोड़ी भारत के लिये फ्लॉप साबित हुई और सही शुरुआत देने में नाकाम रही।
पहली पारी में जहां दोनों बल्लेबाज केवल 16 रनों की साझेदारी कर पाए वहीं दूसरी पारी में 27 पर भारत ने पहला विकेट खेला। जहां मयंक ने दूसरी पारी में टिक कर खेलने की कोशिश की और 58 रनों की पारी खेली वहीं पृथ्वी शॉ ने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 14 रन बनाए।

टॉस में लॉस विराट कोहली को पड़ा महंगा
वेलिंगटन में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को टॉस हारना महंगा पड़ गया। भारतीय कप्तान टॉस के मामले में एक बार फिर से अनलकी साबित हुए और टॉस हार गए।
टॉस हारने के साथ ही भारतीय टीम कीवी गेंदबाजों के सामने लड़खड़ा गई और किसी भी सत्र में सहज नहीं दिखी। भारतीय टीम दोनों पारियों में 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। एक समय टीम पर पारी की हार का खतरा था लेकिन टीम ने इसे जैसे-तैसे टाला।
टीम इंडिया की पहली पारी 165 रन सिमटी वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। बतौर कप्तान यह विराट कोहली की 11वीं हार है और हर बार वह टॉस हारने के बाद ही मैच हारे हैं।

साउथी-बोल्ट की खतरनाक वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होकर टीम से बाहर हो जाने वाले ट्रेंट बोल्ट ने भारत के खिलाफ जबरदस्त वापसी की और दूसरी पारी में टिम साउथी के साथ मिलकर जबरदस्त गेंदबाजी की और 10 में से 9 विकेट झटके। वहीं पूरे मैच के दौरान दोनों गेंदबाजों ने 20 में से 14 विकेट हासिल किए। भा
रतीय बल्लेबाज जो तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते आ रहे हैं वह यहां स्विंग के आगे मात खा गए। टिम साउदी को उनके लाजवाब गेंदबाजी के कारण मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म, बन रही चिंता का सबब
भारत के लिये चोट से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फॉर्म चिंता का सबब बन रही है। वनडे सीरीज में एक भी विकेट न निकाल पाने वाले जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 21 दिनों का अकाल खत्म करते हुए इस मैच में एक विकेट हासिल की। हालांकि उन्होंने 26 ओवरों में 88 रन खर्च दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
