IND vs SL: कोलंबो में 2 साल बाद लौटी कुलचा की जोड़ी, 3 खिलाड़ियों ने किया डेूब्यू, जानें कैसी है प्लेइंग 11

IND vs SL
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर आज हो गया है। शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना श्रीलंका की अनुभवहीन टीम के साथ हो रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम के लिये कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं पर शिखर धवन भारत के लिये वनडे क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 25वें खिलाड़ी बन गये हैं। इतना ही नहीं वह भारत के लिये सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बनें।

टॉस जीतने के बाद कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि इस मैदान का इतिहास रहा है कि यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा मैच जीतती है तो ऐसे में हम उन आंकड़ों को अहमियत देते हुए पहले बल्लेबाजी करेंगे। श्रीलंका की टीम ने भानुका राजपक्ष को डेब्यू का मौका दिया है।

और पढ़ें: शोएब अख्तर ने जारी की अपनी ऑलटाइम ODI XI, 4 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

वहीं पर शिखर धवन ने कहा कि हम भी ड्यू फैक्टर को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, हालांकि हम हर परिस्थिति के लिये तैयार थे। धवन ने बताया कि उनके साथ बल्लेबाजी का आगाज करने के लिये पृथ्वी शॉ मैदान पर उतरेंगे। वहीं पर भारतीय टीम ने विकेटकीपिंग में संजू सैमसन के बजाय ईशान किशन पर भरोसा जताया है और उन्हें वनडे क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया है।

ईशान किशन के अलावा भारतीय टीम के लिये सूर्यकुमार यादव भी अपना वनडे डेब्यू करते नजर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ियों ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेली गई टी20 सीरीज में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है। इसके अलावा भारतीय टीम के लिये कुलचा के नाम से मशहूर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी 2 साल बाद मैदान पर वापसी कर रही है। दोनों ने भारत के लिये आखिरी बार 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लीग स्टेज पर एक साथ खेला था।

और पढ़ें: बड़े भाई ने ली हैट्रिक तो छोटे भाई ने लगाये 6 छक्के, आखिरी ओवर में ऐसे पलटा मैच

श्रीलंका प्लेइंग 11: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, भानुका राजपक्ष, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका, वहिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, दुष्मंत चमीरा, लक्षण संदाकन।

भारत प्लेइंग 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 14:55 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+