PAKvsNZ: न्यूजीलैंड की जीत पर पाकिस्तानी फैन के साथ भारतीय ने लगाए ठुमके, VIDEO वायरल

लंदन: विश्वकप मुकाबले में बुधवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जब पाकिस्तान की टीम ने शानदार फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड की टीम को मात देकर सेमीफाइनल की रेस में नाटकीय उछाल ला दिया है। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद भाई चारा का जो नजारा देखने को मिला है उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। जिसमें एक भारतीय क्रिकेट टीम का फैन और दूसरा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का फैन इस जीत पर साथ भांगड़ा करते हुए नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जो वीडियो सामने आया है उसमें भारतीय क्रिकेट टीम का फैन और पाकिस्तान एक गली में एक साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें पाकिस्तानी फैन अपने देश का झंडा भी पकड़ा हुआ है। दोनों ही फुल मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक इस वीडियो को बहुत सारे लोगों ने शेयर भी किया है और कमेंट भी किए हैं। अब बात मुकाबले की करे तो कल का मुकाबला बेहद रोमांचक था। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत कोई खास नहीं रही और उन्होंने पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 50 ओवर में 237 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने नावाद 97 और कॉलिन डे ग्रैंडहोम ने 64 रनों की पारी खेली। जबकि केन विलियमसन ने 41 रनों का योगदान दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी कोई खास नहीं रही लेकिन चौथे विकेट के लिए बाबर आजम और हारिस सोहेल के बीच 126 रन पार्टनशिप ने पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। बाबर ने नाबाद 101 रन बनाए जबकि सोलेह ने 68 रनों का योगदान दिया। इस तरह से पाकिस्तान यह मुकाबल जीतने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें- ODI Ranking : मैच से पहले इंग्लैंड को भारत ने दिया तगड़ा झटका

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 14:47 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+